'इमरजेंसी लगाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता'
'इमरजेंसी लगाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता'
Share:

मुंबई: फिल्म निर्माता अशोक पंडित सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। किसने क्या ट्वीट किया इस पर हमेशा निगाह रखने वाले अशोक पंडित ने कांग्रेस नेता अभय तिवारी का एक ट्वीट देखा तो उस पर भी उन्होंने रिएक्शन दिया। दरअसल, कांग्रेस नेता अभय तिवारी ने एक ट्वीट किया था जिस पर तिवारी ने किसी का नाम लिए बगैर लिखा था कि, 'विधायक ख़रीदकर सरकार बनाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता है।'

 

जब अशोक पंडित ने अभय तिवारी का ये ट्वीट देखा तो उन्होंने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए तंज भरे अंदाज में कहा कि ‘Emergency लगाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता!’ अशोक पंडित के इस पोस्ट पर कई यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। इसी बीच शिवम नाम के एक यूजर ने अशोक पंडित से सवाल किया- ‘मुझे एक बात समझ नहीं आती कि आप तो कोई न नेता हैं न मंत्री। फिर भी पॉलिटीशियन्स की तरह तरफदारी क्यों करते रहते हैं? भाजपा की ऐसे तरफदारी करते हो जैसे वो आपके घर की पार्टी है।’

सतीश शर्मा नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, ‘क्या आपको विधायकों की खरीद फिरोखती अच्छी लगती है?’ सोना झा नाम की एक महिला यूजर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र लाइए आप।’

ध्वजारोहण समारोह के दौरान दो पार्टियों के बीच हुआ विवाद, भाजपा पार्षद को किया गया गिरफ्तार

फ्रांस सोमवार शाम तक काबुल एयरलिफ्ट शुरू करेगा: रक्षा मंत्री पार्ली

सुष्मिता देव ने ज्वाइन की TMC, कल ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -