कुछ ऐसा है फिल्म ‘जुड़वा 2’ का फर्स्ट लुक
Share:

सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा’ एक हिट फिल्म थी। इसमें सलमान ने डबल रोल किया था। यह फिल्म साल 1997 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करिश्मा कपूर और रम्भा नजर आई थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल ‘जुड़वा 2’ आ रही है। इस फिल्म का  फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जो काफी हट के है। 

बता दें कि इस फिल्म में सलमान की भूमिका अब वरुण धवन निभाएंगे। मैं तेरा हीरा फेम वरूण धवन की इस फिल्म को उनके पिता डेविड धवन और निर्माता साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं, जिसमें वरुण दोहरी भूमिका में होंगे। 

खबरों के मुताबिक वरुण ट्विटर पर इसका  फर्स्ट लुक  रिलीज किया है। अपने इस ट्वीट में वरूण ने तापसी और जैकलीन फर्नांडिस को टैग किया है। वरूण, अपने इस चर्चित प्रोजेक्ट को रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘एक्सक्लूसिव जुड़वा 2, सितम्बर 29,  फर्स्ट लुक। राजा और प्रेम, आप किसे चुनेंगी?’ यानि इस फिल्म में वरूण धवन राजा और प्रेम की भूमिका में नजर आएंगे।  

जबकि डेविड धवन की इस फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नु लीड रोल में नजर आएंगी। जबकि बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर का स्पेशल अपीयरेंस होगा। जहां वरूण धवन के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है वहीं सलमान खान और करश्मिा कपूर के प्रशंसक भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे है।

वैसे, भी भाईजान के जबरा फैन्स को उनकी छोटी-बड़ी भूमिका से फर्क नहीं पड़ता है वे सलमान को बस सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते है। 

वरुण पर भड़के सलमान, कहा थप्पड़ मार दूंगा

होली के रंगों से सराबोर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का पहला सॉन्ग हुआ रिलीज.....

बधाई हो...'जुड़वां' को हुए 20 साल, शुरू हुई 'जुड़वां 2' की शूटिंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -