'हेलीकॉप्टर' ने भरी उड़ान,'फ्रायडे' को फीकी हुई 'जलेबी'
'हेलीकॉप्टर' ने भरी उड़ान,'फ्रायडे' को फीकी हुई 'जलेबी'
Share:

बीते कल शुक्रवार तीन फिल्में बॉक्स आॅफिस पर रिलीज हुई। इन तीनों फिल्मों में एक चीज कॉमन थी 'कॉमेडी' जो पहले से ही तय था कि दर्शक को हंसाया जरूर जाएगा लेकिन इंटरमिशन के बाद कहानी बदल गई। इन तीनों फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जो खत्म हो गया। तो चलिए आपको बता दें कि इन तीनों का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन पहले दिन कितना रहा।

गंभीर बिमारियों के चलते इस दिग्गज संगीतकार का हुआ निधन

फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। फिल्म की कहानी बीच में मुद्दें से भटक जाती है। अगर आप काजोल के फैन हैं तो यह मूवी देख सकते हैं। फिल्म की कहानी मां बेटे पर आधारित है जिसमें काजोल अपने बेटे के लिए बहुत प्रोटेक्टिव होती हैं। वह अपने बेटे के कालेज में ही एडमिशन ले लेती है जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स काजोल का मज़ाक उड़ाते हैं जो बेटे को पसंद नहीं आता है और वह घर छोड़ने की बात करता है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। आपको बता दें फिल्म का पहले ​दिन का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन 2.5 करोड़ रूपए रहा। 

साजिद पर भड़की बहन फराह खान, कहा- 'उसकी गलती वो ही भुगते'

वहीं फिल्म 'फ्रायडे' और 'जलेबी' बॉक्स आॅफिस पर बिल्कुल कमाल नहीं कर सकी। फिल्म फ्रायडे के द्वारा गोविंदा बड़े अरसे बाद पर्दे पर नज़र आए| लेकिन वह अपने फैंस को पहले की तरह गुदगुदाने में असफल रहे। वहीं फिल्म 'जलेबी' भी बॉक्स आॅफिस हेलीकॉप्टर ईला से ज्यादा नहीं कमा सकीं। फिल्म फ्रायडे और जलेबी दोनों का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन हेलीकॉप्टर से कम ही रहा। 

बॉलीवुड अपडेट्स 

फिटनेस फ्रिक मलाइका ने शुरू की योगा क्लास, आप भी देखिए फोटोज

#me too : बिग बी के बारे में हेयर स्टाइलिस्ट ने कहा जल्द सामने आएगा उनका असली चेहरा

प्रियंका और निक के बारे में ​परिणीति ने कही बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -