GoldTrailer : नजर आई एक कोच की तपस्या
GoldTrailer : नजर आई एक कोच की तपस्या
Share:

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म मानी जा रही है। सोमवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर मे एक कोच की तपस्या को दिखाया गया है, जो हॉकी में गोल्ड लाने के लिए 12 वर्षों तक जद्दोजहद करता है और अंत मे गोल्ड लाकर रहता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और ट्रेलर देखकर लगता है कि जिस तरह महिला हॉकी को लेकर चक दे इंडिया फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचाया था, यह फिल्म भी कुछ वैसा ही करने वाली है। 

गोल्ड फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत 1936 में हॉकी के मैदान से होती है। जहां हॉकी में भारतीयों द्वारा मेडल जीतने के बाद इंग्लैण्ड का फहरता झंडा देखकर हॉकी कोच को दुख होता है,  क्योंकि गोल्ड ब्रिटिश इंडिया ने जीता था। हॉकी कोच की भूमिका में अक्षय कुमार हैं। अक्षय फिल्म में कहते हैं​ कि 'उनके देश में जाकर उनके लोगों के बीच उनको हरा कर गोल्ड जीतेंगे' यह डॉयलॉग जोश भरने जैसा है। पूरे ट्रेलर में हॉकी में गोल्ड जीतने की जद्दोजहद दिखाई देती है। इसके बाद ट्रेलर मे दिखता है कि 1936 के 12 साल बाद 1948 में स्वतंत्र भारत के हॉकी प्लेयर ओलंपिक में गोल्ड जीतकर लाते हैं और एक देखा हुआ सपना पूरा होता है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज के 10 मिनट के अंदर ही 67 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।

ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। इससे मौनी रॉय अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के  अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी टक्कर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयत' और देओल परिवार की 'यमला पगला दीवाना' से होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि हॉकी की यह कहानी दर्शकों को कितना पसंद आती है।

क्या 'गोल्ड' से चमकेगी मौनी रॉय की किस्मत?

देश के पहले गोल्ड के लिए अक्षय कुमार की मेहनत जारी

मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरों ने उड़ाई फैंस की नींद


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -