वर्सोवा पुलिस थाने पहुंचे अनुराग कश्यप, पायल घोष ने लगाया है 'दुष्कर्म' का आरोप
वर्सोवा पुलिस थाने पहुंचे अनुराग कश्यप, पायल घोष ने लगाया है 'दुष्कर्म' का आरोप
Share:

मुंबई: अभिनेत्री पायल घोष द्वारा यौन शोषण का आरोप लगने के बाद अब फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन भेजा था। जिसकी मर्यादा रखते हुए अनुराग आज वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। अनुराग कश्‍यप को 11 बजे बुलाया गया था, जबकि वह वक़्त से पहले ही थाने पहुंच गए। वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग कश्‍यप से पूछताछ की जा रही है और उनका बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है। अनुराग कश्यप के साथ उनके वकील भी थाने में उपस्थित हैं।

इसके साथ पीड़िता पायल घोष को पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के लिए कूपर अस्पताल पहुंचा दिया है। ये पूरी कार्रवाई पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाने के बाद की जा रही है। अभिनेत्री पायल घोष ने निर्देशक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह अपने करियर के प्रारंभिक दौर में थीं तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं। पायल ने बताया कि उन्होंने अपने करियर को दाव पर लगाया है, उनके साथ जो हुआ वैसा किसी और के साथ कभी ना हो।

आपको बता दें कि पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनुराग पर पायल ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। निर्देशक के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। हाल ही में पायल, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर आई थी। पायल ने गवर्नर से भी इंसाफ की गुहार लगाई थी। साथ ही गवर्नर ने भी पायल को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया था।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए आज से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए क्या होगा नया

DGCA का फैसला, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में क्या हुआ बदलाव, यहाँ जानें आज के भाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -