लड़की ने ऑनलाइन आर्डर किया खाना, देने आ गए 42 डिलीवरी बॉय
लड़की ने ऑनलाइन आर्डर किया खाना, देने आ गए 42 डिलीवरी बॉय
Share:

फिलीपींस से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जी दरअसल इस मामले में जो भी हुआ है वह जानने के बाद आप कहेंगे कि ये क्या था।।।?

क्या है मामला- यह मामला फिलीपींस का है जहाँ एक लड़की ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया। उसके बाद उसके ऑर्डर को लेकर अलग-अलग 42 डिलीवरी बॉय उस लड़की के पास पहुंच गए और लड़की के होश ही उड़ गए। काफी देर तक तो उस लड़की को यही नहीं समझ आया कि ऐसा हो कैसे गया।

बाद में इस मामले का खुलासा हुआ तो असली वजह निकलकर सामने आई। एक वेबसाइट के अनुसार फिलीपींस की सेबू सिटी से स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की ने एक फूड ऐप से लंच के लिए खाना ऑर्डर किया। उसके ऑर्डर के बाद वह अपनी दादी के साथ खाने का इंतजार करने लगी। कुछ ही समय बाद उस लड़की के गली में डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंचने लगे और देखते ही देखते कुल 42 डिलीवरी बॉय खाना लेकर वहां एकत्र हो गए। इस बीच किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।

यह सब देखने के बाद एक स्थानीय लड़के ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। काफी देर तक समझने के बाद यह पता चला कि आखिर यह कैसे हुआ। जी दरअसल यह सब हुआ फूड ऐप में तकनीकी गड़बड़ी के कारण। ऐप के ठीक से काम नहीं करने की वजह से लड़की द्वारा दिया ऑर्डर 42 डिलीवरी बॉय तक पहुंच गया और ऐसा होने से सभी खाना लेकर पहुंच गए। वैसे यह वाक्या काफी अजीब रहा।

पूरी दुनिया के लिए फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं आदित्यनाथ योगी

आईएमसी ने जब्त किए 500 किलो से अधिक के प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग

RBI MPC बैठक: शुक्रवार को नहीं है रेपो दर बदलने की संभावना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -