दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पांचवा मरीज, LNJP अस्पताल में भर्ती हुई 22 वर्षीय महिला
दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पांचवा मरीज, LNJP अस्पताल में भर्ती हुई 22 वर्षीय महिला
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का पांचवां केस सामने आया है। नाइजीरिया की यात्रा कर चुकी अफ्रीकी मूल की एक 22 साल की महिला को मंकीपॉक्स की पुष्टि होने के बाद उपचार के लिए लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का उपचार कर रही है।

LNJP अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां केस सामने आया है। डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि एक 22 साल की महिला के सैंपल शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए और वर्तमान में वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है। डॉ. सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक मरीज को LNJP में एडमिट कराया गया है और उसके सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बता दें कि वर्तमान में इस अस्पताल में 4 मरीज भर्ती हैं और एक को छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल पांच केस सामने आए हैं। वह कल पॉजिटिव पाई गई थी। डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया है कि महिला की हाल ही में कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है, मगर एक महीने पहले उसने यात्रा की थी। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के एक दिन बाद दिल्ली में इस साल 24 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला केस मिला था।

मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते राजीव सरकार ने सलमान रुश्दी की किताब पर लगाया था बैन ?

कब सुधरेंगे भारत और चीन के रिश्ते ? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब

तैयार हो रहा 'हिन्दू राष्ट्र' का संविधान, मुस्लिमों को नहीं होगी वोट देने की इजाजत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -