फीफा पहुंची रजनीकांत की सिगरेट
फीफा पहुंची रजनीकांत की सिगरेट
Share:

इन दिनों रूस में फीफा वर्ल्ड कप चल रहा है। पूरी दुनिया मे फीफा का खुमार लोगों के सिर चढ़ा है। रोज न रोज वर्ल्ड कप में अलग—अलग कारिस्तानियों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। ये वीडियो लोगों को खासे आकर्षित कर रहे हैं। फीफा की खुमारी में कई लोग कुछ ऐसा कर रहे हैं कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो फीफा प्रेमियों के साथ ही अन्य लोगों को भी लुभा रहा है। 

इस वीडियो में एक व्यक्ति मैच देखने के दौरान अपनी सिगरेट जलाता दिख रहा है। इस व्यक्ति के सिगरेट जलाने का अंदाज बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत की तरह है। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि यह व्यक्ति सिगरेट को मुंह में लगाता है और फिर जेब से वॉलेट निकालता है और उससे सिगरेट जलाता है। अभिनेता रजनीकांत भी अपनी कई फिल्मों में ऐसे ही सिगरेट जलाते हुए दिखते हैं। इस व्यक्ति का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे जूनियर रजनीकांत, रजनीकांत ​स्टाइलमैन कह रहे हैं। इस वीडियो को मार्कस ग्लिमर नाम के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

 यहां देखें वीडियो—

बता दें कि यह व्यक्ति ईरान और स्पेन के बीच हुए मैच को देखने आया था और तभी उसने इस तरह सिगरेट जलाई थी। दरअसल, यह व्यक्ति कोई स्टंट नहीं कर रहा है, बल्कि इस तरह का वॉलेट मार्केट में आता है, जिससे सिगरेट जलाई जा सकती है। इस वॉलेट को फ्लेम वॉलेट कहा जाता है। यह व्यक्ति भी इसी वॉलेट से सिगरेट जला रहा है। 

ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जॉब, एक गलती के बदले ले लेगी आपकी जान

धवन के अनमोल रत्न हैं यह खिलाड़ी

शादी में जमकर नाची स्कॉर्पियो, आनंद महिंद्रा बोले नाच मेरी जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -