FIFA के महासचिव जेरोम वाल्के को लगा करारा झटका
FIFA के महासचिव जेरोम वाल्के को लगा करारा झटका
Share:

ज्यूरिख : फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA ने भ्रष्टाचार के आरोप में FIFA के महासचिव जेरोम वाल्के को उनके पद से हटा दिया है। जेरोम वाल्के पर विश्व कप के टिकटो की बिक्री में कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप है। कुछ दिनों पहले  सर्वोच्च संस्था FIFA ने FIFA अध्यक्ष सेप ब्लाटर और यूरोपीय फुटबॉल संघ के प्रमुख माइकल प्लातिनी को 8 वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया था।

FIFA मुख्यालय की तरफ से एक बयान मे कहा गया कि 9 जनवरी को हुई FIFA आपात समिति की बैठक में FIFA के महासचिव जेरोम वाल्के को महासचिव पद से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। FIFA के महासचिव जेरोम वाल्के की गिनती फुटबॉल जगत की सबसे मशहूर और ताकतवर शख्सियतों में होती है और जेरोम वाल्के के नेतृत्व में बीते दो विश्व कप (दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील) की तैयारियां और खेल का आयोजन हुआ था।

FIFA के महासचिव जेरोम वाल्के का विवादों से बहुत पुराना रिश्ता है और FIFA के महासचिव जेरोम वाल्के पहले भी बर्खास्त हो चुके है। 2003 में वह मार्केटिंग निदेशक के तौर पर FIFA से जुड़े थे। लगभग 3 साल बाद दिसंबर, 2006 में उनको पद से बर्खास्त कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -