बदल गया फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम, ये होगा नया नाम
बदल गया फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम, ये होगा नया नाम
Share:

नई दिल्लीः दिल्ली की मशहूर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। स्टेडियम का नया नाम भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता और डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरूण जेटली के नाम पर रखा गया है। जेटली की दिल्ली क्रिकेट में योगदान को देखते हुए यह मांग उठ रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक समारोह में पूर्व वित्त मंत्री जेटली के परिवार और पूरी भारतीय टीम की मौजूदगी में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम को आधिकारिक रूप से बदला गया।

कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग के अलावा खेल मंत्री किरण रिजिजू, पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। भारतीय कप्तान कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे, जबकि टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अमित शाह ने पूरी भारतीय टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही डीडीसीए ने विराट के नाम पर भी फिरोजशाह कोटला पर नए पवेलियन स्टैंड का भी अनावरण किया।

विराट कोहली हाल में टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल कप्तान बने। इस मौके पर अंडर-19 खिलाड़ी से लेकर भारतीय कप्तान बनने के कोहली के सफर को वीडियो के जरिये दिखाया गया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अरुण जेटली स्टेडियन में अपने नाम का स्टैंड होने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, राहुल को नहीं मिली जगह

देश को 7 बजे का इंतज़ार, धोनी ले सकते हैं संन्यास ! विराट के ट्वीट ने मचाया तहलका

बेटी जीवा संग पूल पार्टी करते नज़र आए एम एस धोनी, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -