इस साल ऐसे सजाएं क्रिसमस ट्री, जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां
इस साल ऐसे सजाएं क्रिसमस ट्री, जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां
Share:

ईसाई धर्म में मुख्य त्योहार क्रिसमस माना जाता है जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। आप जानते ही होंगे क्रिसमस ट्री को लोग इस दिन अपने घर लाते हैं और तरह-तरह से रंग-बिरंगे गुब्बारों, मोजों और सितारों से सजाते है। ऐसी मान्यता है कि, 'क्रिसमस की रात संता क्लॉज़ बच्चों के लिए इसी मोज़े में गिफ्ट रखकर जाते हैं।' वैसे क्रिसमस ट्री सजाते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए बताते हैं।

कहा जाता है फेंगशुई के अनुसार, घर पर लाल रंग का क्रिसमस ट्री लाना चाहिए क्योंकि इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। कहते हैं अगर कोई नवविवाहित जोड़ा ऐसा ट्री लगाता है तो उसके जीवन में प्यार बना रहता है। ऐसी भी मान्यता है कि क्रिसमस ट्री का चुनाव करते समय ऊपर की तरफ शंक्वाकार आकार का ही ट्री चुनना चाहिए जो देखने में त्रिकोण जैसा आभास दे। कहते हैं ऐसे क्रिसमस ट्री को आग का प्रतीक चिन्ह माना जाता है।

वहीं इसे ऊर्जा प्रदान करने वाले पेड़ के तौर पर भी देखा जाता है। कहते हैं क्रिसमस ट्री की सजावट करने से सौभाग्य आकर्षित होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है क्रिसमस के पेड़ पर कई रंग बिरंगे स्टार्स भी सजाए जाने चाहिए क्योंकि ये सितारे लोगों का सही मार्गदर्शन करते हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मकता का उजाला पैदा करते हैं। इसके अलावा ट्री पर सब कुछ रंगीन हो तो जीवन भी रंगीन हो जाता है।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2020: भाजपा ने कांग्रेस के लिए 204 को छोड़कर 266 सीटों पर किया कब्जा

हरियाणा में जल्द आ सकती है कड़ाके की ठंड

मेडागास्कर में होगा भारतीय प्रवासी स्कूलों का निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -