मलेशिया: मेक्सिको की कुख्यात महिला ड्रग स्मगलर मेलिसा ला चाइना कैल्डेरेन को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। उस पर 180 से अधिक हत्याओं का आरोप है। इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात ये है कि उसके प्रेमी ने ही उसे गिरफ्तार करवाया है। इतना ही नहीं प्रेमी ने पागल भी करार दिया। लेकिन महिला स्मगलर की ताकत का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इतने अपराधों के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नही पाई थी।
लेकिन दुनिया में मेलिसा अकेली ताकतवर महिला अपराधी नहीं है। ऐसी कई महिला गैंगस्टर्स रही हैं जिन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस परेशान हो गई। कई तो तब पकड़ में आए जब उन्होंने स्वयं पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दुनियाभर में कई ऐसे अपराधी है जो ड्रग तस्करी करके अपनी ताकत को दिन बा दिन बढ़ा रहे है और पुलिस को कड़ी चुनौती दे रहे है।