महिला ने किए मगरमच्छ से दो-दो हाथ
महिला ने किए मगरमच्छ से दो-दो हाथ
Share:

केंद्रपाड़ा /ओड़िशा: क्षेत्र के जिला अस्पताल में दर्द से कराहती यह महिला क्यों परेशान है यह सोचने से ज़्यादा लोग इसकी सराहना करने में लगे हैं। इस दौरान सावित्री समल नामक इस गृहिणी की हिम्मत की दाद दी जा रही है। दरअसल ग्राम सिगिरी में बहने वाली नदी के किनारे सावित्र बर्तन धो रही थी कि अचानक मगरमच्छ आ गया और उसे झपट लिया। मगरमच्छ के हमले से सावित्री परेशान हो गई और उसने कलछी और पतेली से मगरमच्छ के सिर और आंखों पर वार कर दिया।

इस दौरान उसने कहा कि इसके पहले मगरमच्छ महिला को पानी के अंदर खींचकर ले जाने लगा। इस दौरान उसे समझ ही नहीं आया कि क्या करना चाहिए। तब उसने मगरमच्छ पर हमला करना प्रारंभ कर दिया और मगरमच्छ ने उसे छोड़ दिया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस नदी में कभी भी मगरमच्छ नज़र नहीं आते हैं लेकिन महिला के परिवार को मुआवज़ा दिए जाने की बात भी कही गई है। महिला का उपचार सरकारी खर्च पर किया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -