कई दिनों तक महिला कांस्टेबल को बनाता रहा हवस का शिकार
कई दिनों तक महिला कांस्टेबल को बनाता रहा हवस का शिकार
Share:

रुद्रपुर : शादी का झांसा देकर एक युवक तलाकशुदा महिला कांस्टेबल के साथ संबंध बनाता रहा। ज़िन्दगी का सहारा और अपने बच्चे को पिता का नाम मिलने के भरोसे में महिला कांस्टेबल ने कोई आपत्ति नही ली। दोनों के बिच हर दिन अवैध संबंध बनने लगे। महिला कांस्टेबल इस बात से अनजान थी कि मन भर जाने पर एक दिन वो शख्स उससे मुंह मोड़ लेगा। पीड़ित महिला ने जब आरोपी पर शादी का दवाब डाला तो उसने इंकार कर दिया। अब महिला अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ इंसाफ की आस लिए कोर्ट के चक्कर काट रही है।

नारी के जज्बात और उम्मीदों को करारा झटका देने वाली यह शर्मनाक घटना उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद की है। रुद्रपुर की रहने वाली महिला कांस्टेबल यहां के पीएसी में कार्यरत है। पीड़ित कांस्टेबल के मुताबिक आरोपी महिला कांस्टेबल के अनुसार बरेली के रहने वाले विनोद सिंह उसके घर आता-जाता रहता था।

आरोपी ने पीडिता से शादी कर उसके बच्चे को अपनाने की बात कही। पीड़िता ने उसकी बातो पर भरोसा कर लिए। फिर दोनों के बिच पति-पत्नी की तरह संबंध बनने लगे। आरोपी आए दिन उसकी इच्छा के विरुद्ध उससे संबंध बनाने लगा। जब हद से ज्यादा समय बीत गया तो पीड़ित कांस्टेबल ने शादी का दवाब डाला जिसके बाद वह पलट गया और शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने अपने विभाग में शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -