गोलू अंसारी के धोखे और प्रताड़ना से तंग आकर दलित नाबालिग ने की ख़ुदकुशी, झारखंड सरकार पर मरांडी ने दागे सवाल
गोलू अंसारी के धोखे और प्रताड़ना से तंग आकर दलित नाबालिग ने की ख़ुदकुशी, झारखंड सरकार पर मरांडी ने दागे सवाल
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी राँची में लव जिहाद का शिकार हुई 17 वर्षीय दलित लड़की ने आखिरकार आत्महत्या कर ली है। गोलू अंसारी नामक युवक ने अपने आप को हिंदू बताते हुए पीड़िता को प्रेम जाल में फँसाया था। इसके बाद लड़की से शादी कर उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव डालने लगा था। गोलू अंसारी के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने ख़ुदकुशी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है।

झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर यह मुद्दा उठाते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। इसके बाद यह मामला उजागर हुआ। मरांडी ने ट्विटर पर आरोपित गोलू अंसारी और मृतक लड़की का वीडियो और पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को लिखा गया पत्र साझा किया है। मरांडी द्वारा शेयर किए गए पत्र के मुताबिक, पीड़िता का नाम पूजा है और वह दलित वर्ग से है। आरोपित गोलू अंसारी दलित लड़की का निरंतर शोषण करता था। इस बीच उसने मंदिर जाकर लड़की के साथ विवाह करने का दिखावा भी किया। बाद में उस पर धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव डालने लगा। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी है। 

मृतक लड़की गोलू से अपने घर लेकर चलने और साथ रहने की बात निरंतर कहती थी, मगर गोलू उसे साथ रखने के लिए राजी नहीं था। जब लड़की को गोलू अंसारी की असलियत पता चली, तो वह उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव डालने लगा। हालाँकि, लड़की धर्मांतरण के लिए राजी नहीं हुई। आखिरकार गोलू अंसारी के धोखे और दबाव की वजह से लड़की ने 31 मई 2023 की रात ख़ुदकुशी कर ली।

 

बता दें कि पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी ने गुरुवार (8 जून) को ट्विटर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और झारखंड के DGP को टैग करते हुए आरोपित गोलू अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'लव जिहाद के लिए सबसे सेफ जोन बन चुके झारखंड में एक और नाबालिग बेटी षड्यंत्र का शिकार बन गई। खलारी थाना की एक दलित नाबालिग पूजा को नाम बदलकर गोलू अंसारी ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, धोखे में रखकर शादी की, इसी बीच लड़की मां बनी। गोलू लगातार पूजा का शोषण करता रहा और अपने घर ले जाने के नाम पर आनाकानी करता रहा और धर्मांतरण का दबाव बनाता रहा। पिछले कई दिनों से पूजा काफी तनाव में थी, पूजा धर्मांतरण और सामाजिक लोक लाज का दबाव नहीं झेल पाई और खुद की जिंदगी समाप्त कर ली। '

उन्होंने आगे लिखा कि, 'सीएम हेमंत सोरेन जी, मैं बार बार आपसे कह रहा हूं, झारखंड में लव जिहाद के जड़ें काफी मजबूत हो चुकी है, संताल से लेकर राज्य के सभी हिस्सों में ऐसे षड्यंत्रकारी एक्टिव हैं, जो आदिवासी, दलित नाबालिगों को शिकार बना रहे हैं। ऐसे तत्वों को अंतरराष्ट्रीय स्तर से फंडिंग हो रही है। ये षड्यंत्रकारी झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने बाने को समाप्त करने को तुले हैं। आप के ऊपर राज्य की जिम्मेवारी है, अपना कर्तव्य निभाइए, ऐसे तत्वों को चिह्नित करते हुए इनका पालन -पोषण करने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करिए।'

सोने के केप्सूल बनाकर मलाशय में छिपाए, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 700 ग्राम गोल्ड, 2 महिलाएं गिरफ्तार

अब्दुल के नापाक इरादों का शिकार हुई नेशनल बेसबॉल प्लेयर, देश का नाम रोशन करना चाहती थी, करनी पड़ी ख़ुदकुशी

इमरान ने 'बौद्ध' बनकर महिला पुलिसकर्मी से की शादी, IPL क्रिकेटर मोहसिन ने किया अप्राकृतिक रेप, अब कह रहे - इस्लाम कबुलो वरना..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -