दोस्तों से तंग आकर फंदे से झूली महिला, जाँच में जुटी पुलिस
दोस्तों से तंग आकर फंदे से झूली महिला, जाँच में जुटी पुलिस
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने देने वाली घटना सामने आ रही है। यहाँ जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के सिंह मोड़ के साईं अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने फंदे से झूलकर खुदखुशी कर ली। महिला का शव बुधवार की शाम को फ्लैट से मिला। मृतक का नाम अलका पांडे है। वह 34 साल की थीं। मूलरूप से आरा की रहने वाली अलका हटिया स्थित साईं अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में पति अभय कुमार मिश्रा के साथ रहती थीं। 

पुलिस के अनुसार, महिला के पास प्राप्त हुए सुसाइड नोट से उसे बदनाम करने की बात बताई गई है। प्राप्त खबर के मुताबिक, महिला के पति शिक्षा से जुड़े एक ऑनलाइन कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह कंपनी के काम से हजारीबाग गए थे। शाम को जब वह लौटे तो फ्लैट का दरवाजा बंद था। दूसरी चाबी से जब वह दरवाजा खोलकर फ्लैट में अंदर आए तो देखा कि उनकी बीवी अलका फंदे से झूल रही है। घटना की खबर प्राप्त होने के बाद जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। 

वही पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। सुसाइड नोट अलका के शव के पास ही मिला। जिसमें यह लिखा गया है कि जब वह कोलकाता में रह रही थी, उस समय उनकी कुछ दोस्त थी। रांची आने के बाद उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करना आरम्भ कर दिया। बहुत मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। जिससे वह बहुत तनाव में रह रही थी। नोट में उन दोस्तों के नाम भी लिखे हैं। इसी कारण खुदखुशी की बात सामने आ रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि सुसाइड नोट की तहकीकात की जाएगी। साथ ही जिनका नाम सुसाइड नोट में है, उन सभी से पूछताछ की जाएगी। 

बैंक लूटने आए बदमाशों से भिड़ गईं महिला पुलिस, लूट को ऐसे कर दिया फेल

बिना डिग्री, डिप्लोमा के सरकारी शिक्षक बना डॉक्टर, DEO ने दिया नोटिस

क्लास में लटकी मिली स्कूल प्रिंसिपल की लाश, देखकर बुरा छात्रों का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -