फरवरी में पड़ रहे है ये व्रत-त्योहार, यहाँ देखें पूरी सूची
फरवरी में पड़ रहे है ये व्रत-त्योहार, यहाँ देखें पूरी सूची
Share:

हिंदू पंचांग के मुताबिक, अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना फरवरी एवं हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना माघ महीना माना जाता है। फरवरी का महीना आरम्भ होने में कुछ ही दिन ही शेष है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बेहद विशेष रहने वाला है, क्योंकि इस के चलते कई बड़े और मुख्य त्योहारों की भरमार होने वाली है। पंचांग के मुताबिक, माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के साथ फरवरी माह का आरम्भ हो रहा है तथा फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि के साथ समाप्त हो रहा है। इस माह माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, जया एकादशी जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। पंचांग के मुताबिक, जया एकादशी से लेकर होलाष्टक तक सभी बड़े त्योहार फरवरी महीने में पड़ेंगे। आइए जानते हैं फरवरी महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहार एवं गृह गोचरों के बारे में...

फरवरी 2023 के व्रत-त्योहार:-
1 फरवरी 2023 - जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
2 फरवरी 2023 - गुरु प्रदोष व्रत
5 फरवरी 2023 - माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती
6 फरवरी 2023 - फाल्गुन मास आरंभ
9 फरवरी 2023 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023 - यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023 - शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2023 - जानकी जयंती
17 फरवरी 2023 - विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 - महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023 - फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी 2023 - फुलेरा दूज
23 फरवरी 2023 - विनायक चतुर्थी
25 फरवरी 2023 - स्कंद षष्ठी
27 फरवरी 2023 - होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

रामचरितमानस विवाद पर अब अखिलेश ने उठाया बड़ा कदम, स्वामी प्रसाद को किया तलब

भाजपा ने त्रिपुरा में किया 48 उम्मीदवारों का ऐलान, लिस्ट में से बिप्लब कुमार देब का नाम गायब

सोशल मीडिया कॉन्क्लेव को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, जानिये क्या कहां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -