पर्व के साथ स्वास्थ्य में भी है आंवले की महत्वता
पर्व के साथ स्वास्थ्य में भी है आंवले की महत्वता
Share:

व्रत और त्यौहारों के चलते हिन्दू धार्मिक परम्परा के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हम आंवला नवमी को पर्व के रूप में मनाते है। इस पर्व को हम अक्षय नवमी के नाम से भी जानते है।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह मान्यता है. कि इसी तिथि को ही द्वापर युग की शुरुआत हुई थी। पौराणिक कथा के अनुसार बताया गया है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने कुष्मांडक दैत्य को मारा था। आंवला नवमी के पर्व से जुड़ी और भी कथाएं प्रचलित हैं। पर यहां हम इस पर्व के समय बदलती ऋतु, सेहत और पर्यावरण पर विचार व्यक्त कर रहे है। 

इस वर्ष यह आंवला नवमी का पर्व 20 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली दीपावली के बाद जब शीत ऋतु का समय आगे की ओर बढ़ता है, और मुख त्योहारों का समापन हो चुका होता है तब बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग होने की जरूरत होती है। 

आंवले की मानव के जीवन में बहुत अधिक महत्ता होती है।  यह एक महत्वपूर्ण ओषधी होती है। आंवले का फल इन्हीं दिनों में तैयार होता है। ओर इस फल का उपयोग हम आंवला नवमी के बाद करते है। इस दिन हमारी माता व बहन इस आंवले के वृक्ष की पूजा कर कथा सुन उसके पश्चात ही भोजन करती है।  

आंवला एक अमृतफल है। वह बहुत सारे औषधी गुणों से परिपूर्ण होता है। परंपरा के अनुसार बताया जा रहा है. की इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन किया जाता है। उसके नीचे बैठकर भोजन पकाया जाता है. और ब्राह्मणों को भोजन करवा कर स्वयं भोजन किया जाता है। इससे संबंधित कथा का भी उल्लेख है।

हमारे शास्त्र कहते हैं कि अक्षय नवमी या जिसे हम आंवला नवमी भी कहते है, इस दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन जो भी शुभ कार्य जैसे दान, पूजा, भक्ति, सेवा किया जाता है, उनका पुण्य कई-कई जन्मों तक प्राप्त होता है। इस दिन प्रातः काल स्नान कर आंवले के वृक्ष के नीचे जल अप्रित कर विधि पूर्वक पूजन करना चाहिए माना जाता है कि आंवले के वृक्ष के पूजन की शुरुआत देवी लक्ष्मी द्वारा की गई थी। इस आंवला नवमी के दिन इस वृक्ष के पूजन से मानव जीवन में सुख शांति आती है .

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -