'प्रियंका से डरकर मोदी ने बंद करा दिया फेसबुक-इंस्टा और व्हाट्सएप', कांग्रेसी नेताओं ने Twitter पर फैलाया झूठ
'प्रियंका से डरकर मोदी ने बंद करा दिया फेसबुक-इंस्टा और व्हाट्सएप', कांग्रेसी नेताओं ने Twitter पर फैलाया झूठ
Share:

नई दिल्ली: सोमवार (4 अक्टूबर, 2021) को रात 9 बजे के बाद से कई घंटों तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प डाउन रहे। फेसबुक सर्वर में तकनीकी खराबी से हुई इस गड़बड़ी के चलते इसके CEO मार्क ज़ुकरबर्ग को 600 करोड़ डॉलर (44,757 करोड़ रुपए) का नुकसान झेलना पड़ा। किन्तु, भारत में कांग्रेस नेताओं ने ये अफवाह फैलाई कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन को दबाने के लिए तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बंद करवा दिए।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने ट्विटर पर लिखा कि, 'ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने प्रियंका गाँधी, विपक्षी नेताओं और किसान आंदोलन को दबाने के लिए जानबूझ कर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प को बंद करवा दिया।' वहीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राधिका खेरा तो एक कदम और आगे निकल गईं, उन्होंने दावा किया कि, 'डरपोक मोदी सरकार ने व्हाट्सएप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम शाम से बंद करवा दिया। बाक़ी, गोदी मीडिया तो वैसे ही कंट्रोल में है। ना कुछ चलेगा, ना लोग खबर जानेंगे! RIP लोकतंत्र!'

इसी प्रकार तमिलनाडु के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष JMM हसन मौलाना ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'प्रिय नरेंद्र मोदी जी, आप सोशल मीडिया के प्रोपेगंडा को रोक नहीं सकते हैं। इसीलिए, आपने ऐसा किया है। फेसबुक, व्हाट्सएप्प और इंस्टाग्राम के ऑपरेशन्स को ही सीज कर दिया।' हालाँकि, इन सभी कांग्रेसी नेताओं को ट्विटर यूज़र्स ने समझाया कि ये सेवाएँ तकनीकी खामी के चलते पूरी दुनिया में ही बंद हैं, केवल भारत में नहीं। लेकिन फिर भी कांग्रेस के नेता झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने में लगे रहे। 

बता दें कि ये समस्या सोमवार रात लगभग 9.15 बजे शुरू हुई थी। इसके बाद लोगों ने फ़ौरन ट्विटर पर प्रतिक्रियाएँ देनी शुरू कर दीं। इसका असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी देखने को मिला और कंपनी के शेयर 6 फीसद तक टूट गए। 2019 में फेसबुक में अब तक का सबसे बड़ा स्लोडाउन हुआ था। उस वक़्त भी कंपनी ने बस इतनी ही जानकारी दी थी कि रूटीन मेंटेनेंस ऑपरेशन के दौरान कुछ गड़बड़ी आई थी।

इन खास संदेशों से दे अपने गुरु को 'विश्व शिक्षक दिवस' की शुभकामनाएं

सरकार ने किया सीरिंज के निर्यात पर अंकुश लगाने का ऐलान

ऐतिहासिक ऊंचाई पर तेल का दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल का नया भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -