ISL 2015 : गोवा ने मुंबई को 7-0 से शिकस्त प्रदान की
ISL 2015 : गोवा ने मुंबई को 7-0 से शिकस्त प्रदान की
Share:

गोवा : इंडियन सुपर लीग (ISL) के दूसरे सीजन के 39वें मैच में FC गोवा ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई सिटी FC को 7-0 से करारी हार का सामना कराया है। गोवा के लिए थोंगहोसीम हाओकिप और मैकफर्लिन डुडु ने हैट्रिक लगाए, जबकि रीनाल्डो ने इंजुरी टाइम में एक गोल दागा और  इंडियन सुपर लीग (ISL) के इतिहास की सबसे बड़ी और बेहतरीन जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गोवा ने शीर्ष पर अपनी स्थिति और काफी मजबूत कर ली। गोवा के 10 मैचों से पांच जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं।

दूसरी तरफ पिछले तीन मैचों से जीत के लिए तरस रही मुंबई की टीम छठे स्थान पर खिसक गए। मुंबई के अब 10 मैचों में तीन जीत के साथ 12 अंक हैं। दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी निकोलस एनेल्का की टीम की दुगर्ति मैच के 34वें मिनट से शुरू हुई। हाओकिप ने गोवा के लिए पहला गोल दागा। डूडू ने इसके बाद 42वें मिनट में किए गए गोल की मदद से गोवा ने मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बना ली है।

मध्यांतर के बाद घरेलू टीम कहीं ज्यादा आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरी और 52वें मिनट में हाओकिप ने अपना दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। इसके बाद तो जैसे गोलों की बारिश होने लगी। डुडू ने 64वें मिनट में चौथा और 67वें मिनट में पांचवां गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि हाओकिप ने 79वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए छठा गोल किया।

इंजुरी टाइम में रीनाल्डो ने गोवा का सातवां गोल कर मुंबई को करारी हार का सामना करना पड़ा। गोवा अब 22 नवंबर को एटलेटिको डी कोलकाता से उन्हीं के मैदान पर भिड़ेगी, जबकि मुंबई 20 नवंबर को नॉर्थईस्ट युनाइटेड से भिड़ने गुवाहाटी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -