नयी तस्वीर के चलते ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख, यूजर्स ने पूछे आमिर से जुड़े सवाल
नयी तस्वीर के चलते ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख, यूजर्स ने पूछे आमिर से जुड़े सवाल
Share:

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख आजकल अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी दरअसल, अदाकारा की आमिर खान के साथ सामने आई एक तस्वीर के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिली। वह इस समय सबसे अधिक चर्चाओं में है। जी दरअसल अदाकारा को लेकर यह खबरें हैं कि वह शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। कुछ तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान ने दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर ली है।

हालाँकि ऐसा नहीं है वह तस्वीर फेक थी। इन सभी के बीच अब फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की जो आप देख सकते हैं। फातिमा की इस तस्वीर के सामने आते ही उनके फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में फातिमा सूरज की रोशनी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर उनके फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहतरीन बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे लेकर फातिमा को ट्रोल कर रहे हैं।

एक तरफ जहां कई लोग इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने तो हैरान कर देने वाले सवाल ही पूछ डाले। जी दरअसल, तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा है, 'क्या तुमने अभिनेता आमिर खान के साथ दूसरी शादी की है।' हालाँकि अधिकतर यूजर्स आमिर खान को लेकर ही सवाल कर रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे बीते दिनों इंटरनेट पर वायरल हुई एक फेक तस्वीर के बाद से ही सोशल मीडिया पर फातिमा और आमिर की शादी की चर्चा तेज हो गई थी। हालाँकि दोनों के बीच कुछ भी है और फातिमा ने इस पर सफाई भी दे दी है।

ब्वॉयफ्रेंड को रकुल प्रीत सिंह ने दी खास नोट के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं

पति के सन्यास लेते ही एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

क्रिसमस पर सनी लियोन के बेटों ने किया नेक काम, तस्वीरें वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -