आमिर-किरण के तलाक पर फातिमा सना शेख को तीसरी पत्नी कह रहे हैं लोग
आमिर-किरण के तलाक पर फातिमा सना शेख को तीसरी पत्नी कह रहे हैं लोग
Share:

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने बीते दिनों यह ऐलान किया है कि वह अपनी दूसरी पत्नी से अलग हो गए हैं। जी हाँ, उन्होंने और किरण राव ने बीते शनिवार को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है और अपने तलाक लेने का ऐलान किया है। जैसे ही दोनों का यह स्टेटमेंट आया वैसे ही दोनों के फैंस हैरान हो गए। अब फैंस दोनों का तलाक होने पर हैरानी और अफसोस जता रहे थे। इसी के साथ कई लोग यह भी कह रहे हैं कि किरण और आमिर खान के तलाक के पीछे उनकी को-स्टार रहीं फातिमा सना शेख वजह है। अब फातिमा सना शेख ट्विटर पर ट्रेंड हो गईं हैं और उन्हें लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

ट्विटर पर कई यूजर्स का यह कहना है कि, 'आमिर खान और किरण राव के बीच तलाक की वजह फातिम सना शेख हैं।' इसी के साथ कई यूजर्स यह कह रहे हैं कि आमिर और फातिमा सना की बढ़ती नजदीकियों के चलते किरण राव ने तलाक का फैसला किया है। आप सभी को बता दें कि फातिमा सना शेख ने फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

 

इस फिल्म के बाद ही फातिमा सना शेख को लगातार आमिर संग देखा गया था और दोनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी नजर आए थे। वहीं अफेयर की खबरों पर फातिमा सना शेख ने इंटरव्यू में कहा था कि, ''वह इस तरह की खबरों से काफी प्रभावित हुई थीं। कई लोग उनके बारे में लिख रहे थे, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।'' इसके अलावा उनका कहना था कि, ''वह काफी डिस्टर्ब थीं क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि लोग बिना कुछ जाने गलत सोचें।'' फिलहाल फातिमा सना शेख एक बार फिर चर्चाओं में है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने फातिमा सना शेख को फसाद की जड़ तो कई लोगों ने उन्हें आमिर की प्रेमिका कहा है।

आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबर सुनकर टूटा हिना खान का दिल, कह डाली ये बात

पापा आमिर खान के तलाक के बाद बेटी इरा खान ने शेयर की पोस्ट, फैंस हुए शॉक्ड

किरण और आमिर के तलाक पर दोस्त ने किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -