बेरोजगार हैं 'दंगल' की यह अदाकारा, कहा- 'कोविड थोड़ा कम हो जाएगा...'
बेरोजगार हैं 'दंगल' की यह अदाकारा, कहा- 'कोविड थोड़ा कम हो जाएगा...'
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अब तक कुछ ही फिल्मों में काम किया है लेकिन अपने फैंस के दिलों में जगह बना ली है। आज फातिमा के हज़ारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं। ऐसे में अब फातिमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। इस समय सोशल मीडिया पर फातिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Saraiya (@rohitsaraiyaa.official)

जी दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फातिमा पैपराजी के एक सवाल पर बता रही हैं कि वो बेरोजगार हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में फातिमा सना शेख से पैपराजी बोलता है- 'आपकी फिल्म अच्छी चल रही है, अजीब दास्तान्स।' इस पर फातिमा खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं- 'हां, आपने देखी।। कैसी लगी?' फातिमा के सवाल पर पैपराजी कहते हैं- 'हां बहुत अच्छी है।।। इसके बाद आपको कोई ओर प्रोजेक्ट?'

यह सुनकर फातिमा जवाब देती हैं, 'अभी तो जब कोविड थोड़ा कम हो जाएगा, खत्म हो जाएगा, जैसे सबको काम मिलेगा, वैसे ही मुझे भी मिलेगा। अभी बेरोजगार बैठे हैं।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस साल की शुरुआत में फातिमा भी कोविड की चपेट में आ गई थीं, हालांकि बाद में उन्होंने कोविड को मात दे दी थी। अब अगर बात करे फातिमा के करियर की तो फिल्म दंगल से उन्होंने बतौर मुख्य कलाकार बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में आमिर खान और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में दिखे थे। वैसे फिल्मों से पहले फातिमा ने टीवी इंडस्ट्री में काम किया है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ टीकाकरण केंद्र, 60 हज़ार से अधिक कर्मचारियों को लगेगा टीका

क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे, जानिए क्या लाया है आपके लिए जून महीने का पहला दिन

लक्षद्वीप में 'भगवा अजेंडे' को थोपने की कोशिश की जा रही है - सीएम पिनरई विजयन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -