महज 3 वर्ष की आयु में यौन शोषण का शिकार हो गई थी फातिमा
महज 3 वर्ष की आयु में यौन शोषण का शिकार हो गई थी फातिमा
Share:

फातिमा सना शेख को आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। फातिमा ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों को कर लोगों के दिलों में जगह बना ली। वह दंगल में नजर आईं और इसी फिल्म के बाद उनके चर्चे होने लगे। बता दें कि फातिमा सना शेख आज अपना जन्मदिन मना रही है, जी हां फातिमा का जन्म आज ही के दिन यानी 11 जनवरी 1992 को हुआ था।

अब हाल ही में अपने हालिया साक्षात्कार में उन्होंने चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि तीन साल की उम्र में उनके साथ यौन शोषण हुआ था। इस भयावह घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं सिर्फ तीन साल की थी तब मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। पूरे यौन शोषण के मुद्दे पर एक कलंक है, यही वजह है कि महिलाएं और यहां तक ​​कि जीवन में शोषण के बारे में भी नहीं खुलती हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल रही है। इसके बारे में अधिक जागरूकता और शिक्षा है। पहले, आपको सलाह दी गई थी कि आप इसके बारे में न बोलें क्योंकि लोग इसके बारे में अलग तरह से सोचेंगे।"

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई कास्टिंग-काउच अनुभवों का भी सामना किया जब वह बॉलीवुड में प्रमुख भूमिकाएँ खोजने की कोशिश कर रहीं थीं। उन्होंने कहा, "मैंने कास्टिंग काउच का सामना किया है। मैं ऐसी स्थितियों में रहीं हूं जहां मुझे बताया गया है कि मुझे नौकरी केवल यौन संबंध बनाने के बाद मिलेगी। कई बार लोगों ने मुझसे काम छीन लिया है। कई बार मुझे पता था कि मैं एक फिल्म कर रहीं हूँ और किसी के संदर्भ के कारण मुझे बदल दिया गया।" आप सभी को बता दें कि फातिमा सना शेख को यश राज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था। वह लूडो और सूरज पे मंगल भारी में भी नजर आ चुकीं हैं। वहीं अब उनके इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

ऑस्कर्स 2023 में हुई THE KASHMIR FILES की एंट्री, अनुपम खेर इस कैटेगिरी में हुए शामिल

इन हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ शाहरुख़ बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

शूटिंग के वक़्त कार्तिक को लगी घुटने पर चोट तो एक्टर ने शुरू कर दिया ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -