'पिता ने अलग राज्य तो बेटे ने दिया 1932 खतियान', जनता से बोले CM सोरेन
'पिता ने अलग राज्य तो बेटे ने दिया 1932 खतियान', जनता से बोले CM सोरेन
Share:

रांची: आज का दिन पूरे झारखंड के लिए विशेष और ऐतिहासिक है। झारखंड विधानसभा से झारखंडवासियों की आत्मा एवं अस्मिता से संबंधित 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक पारित हो चुका है। पूरा झारखंड जश्न और खुशियां मना रहा है। पिता शिबू सोरेन ने अलग प्रदेश दिलाया तथा बेटे ने 1932 खतियान दिया। यह बातें सीएम हेमंत सोरेन ने विधेयक पास होने पर कहीं। वे विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से रूबरू थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों से जो वादा किया था, उसे निभाया है। अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह झारखंड की भावनाओं के अनुरूप संवैधानिक प्रावधानों के तहत स्थानीयता एवं आरक्षण विधेयक को नौवीं अनुसूची में डालने की पहल करें। जिससे झारखंड वासियों उनका मान-सम्मान एवं अधिकार प्राप्त हो सके। यदि आवश्यकता पड़ी तो उनकी सरकार दिल्ली में भी इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगाने से पीछे नहीं हटेगी। 

आगे उन्होंने कहा कि एक बार फिर झारखंड के लिहाज से 11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो चुका है। सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार जो भी फैसला ले रही है, उसका झारखंड की जनता जोरदार स्वागत कर रही है। हमारे कार्यों को लेकर हर ओर हर्ष-उल्लास का वातावरण है। हमारी कार्यप्रणाली से लोगों में बहुत उम्मीदें हैं तथा हम उनकी आशाओं को धूमिल नहीं होने देंगे। सभी को उनका अधिकार एवं मान-सम्मान देने का जो सिलसिला आरम्भ हुआ है, अब थमेगा नहीं। साथ ही सीएम ने कहा कि तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए जनकल्याण एवं विकास के कार्य सरकार निरंतर कर रही हैं। लंबे वक़्त से जो दिक्कतें यहां व्याप्त थी, उसे दूर करने का कार्य निरंतर जारी है। आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों का जो दुख- दर्द है, उसे दूर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। सरकार के कदम ना रुके थे तथा ना रुकेंगे। हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

'आंध्रप्रदेश के लोग प्यार करने वाले और उद्यमशील हैं': PM मोदी

'जिस दल पर तेलंगाना के लोगों ने भरोसा किया उसी ने सबसे बड़ा विश्वासघात किया ':PM मोदी

'दिल्ली के लोगों को तंग कर रहे हैं उपराज्यपाल..', LG सक्सेना पर केजरीवाल का गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -