पत्नी से चल रही थी अनबन तो पति ने बच्चों समेत दे दी अपनी जान
पत्नी से चल रही थी अनबन तो पति ने बच्चों समेत दे दी अपनी जान
Share:

जालंधर के गांव चीमा खुर्द में एक व्यक्ति ने अपने 2 मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। यह कदम उसने पत्नी के साथ अनबन के चलते उठाया। तीनों को गोराया के गवर्नमेंट फिर लुधियाना के DMC हॉस्पिटल में  रेफर कर दिया गया। वहां तीनों की जान चली गई। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान केहर सिंह व दो बच्चों की पहचान 11 वर्षीय लड़की प्रभजोत और नौ वर्ष एकम के रूप में की गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में इतना ही पाया गया है कि केहर सिंह की पत्नी के साथ अनबन चल रही थी,  जिसकी वजह से वह डेढ़ माह पहले मायके गई थी। पंचायती राजीनामे के उपरांत केहर सिंह एक दिन उसे लेने ससुराल तग्गड़ा गांव भी गया था। लेकिन पत्नी ने आने से साफ मना कर दिया था। इसके उपरांत से केहर सिंह निराश और परेशान रहने लगा था और शुक्रवार को उसने खौफनाक कदम उठाया। 

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार केहर सिंह ने जब अपने दोनों बच्चों प्रभजोत और एकम को जहरीली दवा पिलाई तो प्रभजोत चीखती बाहर सड़क पर आई, इसके उपरांत लोगों को इस घटना के बारे में पता चला। तीनों को DMC लुधियाना रेफर कर दिया। वहां उपचार के बीच तीनों की जान चली गई। एसएसपी संदीप गर्ग ने कहा  कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

काला हिरण केस: सलमान खान से जुड़ी तीन अपीलों पर राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया ये बड़ा आदेश

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने फैंस को सौपी जिम्मेदारी, कहा- जो आप सुझाएंगे वही होगा Baby का नाम

जज ने जैसे ही सुनाई उम्रक़ैद की सजा, मुंशी को धक्का देकर भरी अदालत से भाग गया दुष्कर्म का दोषी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -