11 महीनो से भूख हड़ताल का दावा करने वाले सूरत सिंह वीडियो में दिखे दलिया खाते
Share:

चंडीगढ़/नई दिल्ली : हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमे करीब 11 महीनो से भूख हड़ताल का दावा करने वाले सिख एक्टिविस्ट सूरत सिंह खालसा दलिया और खिचड़ी खाते दिखाई दे रहे है। जानकारी दे की जेल में कैद सीखो की रिहाई की मांग के चलते सूरत सिंह ने इसी वर्ष 16 जनवरी को भूख हड़ताल शुरू की थी।

जिस समय सूरत सिंह ने हड़ताल पर बैठने का फैसला किया उस समय उनका वजन 86 किलो था लेकिन 11 महीनो की अवधि में अब उनका वजन महज 35 किलो ही बच पाया है।

क्या है वीडियो में : 11 मिनट 25 सेकंड की इस क्लिप में लोग सूरत सिंह को कुछ खिलाते नज़र आ रहे है। इस बारे में जानकारी है कि लोग सूरत को दाल, खिचड़ी के रूप में हल्का भोजन खिला रहे है। इतना ही नही सूरत भी खाने के स्वाद के बारे में चर्चा कर रहे है। सूरत सिंह यह भी कह रहे है की उन्हें आगे खाने में क्या मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -