जींस के साथ इन कुर्तों को पहन सबसे स्टाइलिश दिख सकती हैं आप
जींस के साथ इन कुर्तों को पहन सबसे स्टाइलिश दिख सकती हैं आप
Share:

आज के समय में लड़कियां फैशन के मामले में कुछ ना कुछ नया करने के बारे में सोचती हैं। ऐसे में अगर आप जींस के साथ कुछ नया पहनने के बारे में सोच रही हैं तो आप कई तरह के कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। जी हाँ क्योंकि ये आपको स्टालिश और क्लासी लुक देंगे। वैसे आप चाहे तो आप इन्हें प्लाजो और पैंट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कौन से डिजाइन के कुर्ते आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

फ्रंट लॉन्ग कट कुर्ता डिजाइन - आप चाहे तो जींस के साथ फ्रंट लॉन्ग कट कुर्ता पहन सकती हैं। जी हाँ, कट डिजाइन में कुर्ता आगे से खुला होता है और ये कुर्ता आपको स्टाइलिश लुक देगा। इसी के साथ ये सबका ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेगा।

ओपन बटन कुर्ता डिजाइन - आप जींस के साथ बटन डिजाइन वाला कुर्ता भी ट्राई कर सकते हैं। जी हाँ, इस कुर्ते के साथ आप प्लाजो या जींस पहन सकती हैं। हमे यकीन है इस कुर्ते में आप काफी आरामदायक महसूस करेंगी।

साइड कट कुर्ता डिजाइन - जींस के साथ आप साइड कट कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। जी हाँ और ये आपको कई तरह के फैब्रिक में मिल जाएगा। आप गर्मियों के लिए कॉटन का फैब्रिक चुन सकती हैं और इस डिजाइन का कुर्ता आप किसी खास मौके जैसे पार्टी में भी पहन सकती हैं।

चैन फ्रंट कुर्ता डिजाइन - आप जींस के साथ ओपन चैन कुर्ता भी ट्राई कर सकती हैं। यह इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसी के साथ यह आपको एक क्लासी लुक देगा। इसे आप जींस के अलावा प्लाजो और सलवार के साथ भी पहन सकती हैं। आप इसे ऑफिस पहनकर जा सकती हैं।

त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाएंगे ये 3 ओवरनाइट फेस मास्क

ईद के दिन दिखना है सबसे खास तो इन अभिनेत्रियों के लुक को करें कॉपी

बनने जा रहीं हैं दुल्हन तो त्वचा का इस तरह रखें खास ख्याल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -