पर्पल पैंटसूट में लग सकती हैं स्टाइलिश, इन बॉलीवुड सेलेब्स से लीजिये इंस्पिरेशन
पर्पल पैंटसूट में लग सकती हैं स्टाइलिश, इन बॉलीवुड सेलेब्स से लीजिये इंस्पिरेशन
Share:

पैंटसूट के लिए सबसे पसंदीदा और सामान्य रंग रेड, ब्लैक और वाइट रहता हैं। लेकिन आप अगर सुपर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इसके लिए पर्पल कलर भी चुन सकती हैं। जी हाँ और आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप किन बॉलीवुड सेलेब्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन।

करीना कपूर - स्टाइल क्वीन करीना कपूर हमेशा अपने आउटफिट को कुछ नया ट्विस्ट देती हैं। जी दरअसल इस बार उन्होंने कमर पर कट-आउट के साथ पर्पल ब्लेजर पहना है और इसे पर्पल पैंट के साथ पेयर किया है। आप देख सकते हैं करीना कपूर ने भी शर्ट स्किप की है और बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को डबल बन में स्टाइल किया है।

दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण ने मैचिंग कलर की फ्लेयर्ड पैंट के साथ पर्पल ब्लेजर पहना है। आप देख सकते हैं दीपिका ने शर्ट स्किप कर दी है और अपने ब्लेजर प्लंज नेकलाइन को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं एक्सेसरीज के लिए दीपिका ने छोटे ईयररिंग्स और कुछ रिंग्स पहनी हुई हैं। इसी के साथ बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट रखा है और स्मोकी आईज मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।

कियारा आडवाणी - कियारा आडवाणी का लुक जबरदस्त है। उन्होंने पर्पल कलर का टक्सीडो ब्लेजर पहना है और इसे पर्पल पैंट के साथ पेयर किया है। आप देख सकते हैं आउटफिट का स्टेटमेंट एलिमेंट इसकी स्लीव्स है। जी दरअसल ये बैलून स्लीव्स ब्लेजर कियारा पर काफी जच रहा है। अदाकारा ने अपने बालों को स्ट्रेट रखा है। वहीं अपने लुक को कियारा ने शाइनी हिल्स के साथ कंप्लीट किया है।

मलाइका अरोड़ा - मलाइका अरोड़ा ने अपने पर्पल आउटफिट को ब्लिंग के साथ एक ट्विस्ट दिया है। आप देख सकते हैं मलाइका ने सेक्विन पर्पल पैंटसूट पहना हुआ है। वहीं पर्पल पैंट के साथ ब्लेजर पहना हुआ है। इसी के साथ मलाइका अरोड़ा ने भी शर्ट स्किप की है। आप देख सकते हैं उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट रखा है। मलाइका ने स्मोकी आईज मेकअप चुना है।

श्रद्धा कपूर- श्रद्धा कपूर ने एक बहुत ही खूबसूरत पर्पल पैंटसूट पहना हुआ है। आप देख सकते हैं उन्होंने फ्लेयर्ड पैंट के साथ पर्पल ब्लेजर पहना है। वहीं आउटफिट के साथ उन्होंने वेल-फिटेड लेमन येलो टी-शर्ट भी एड की है। आप देख सकते हैं इसमें मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने बालों को सिल्की स्ट्रेट रखा है।

11 हज़ार की मोनोकनी पहने नजर आईं जाह्नवी कपूर, आप भी करें ट्राय

कटरीना कैफ से लेकर फरहान अख्तर तक इन कलाकारों ने दी प्रियंका और निक को बधाई

पति मजदूरी करने बाहर गया तो प्रेमी संग रहने लगी पत्नी, जब गाँव वालों को पता चला तो..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -