ऐसे फैशन से हो सकता है आपको नुकसान..
ऐसे फैशन से हो सकता है आपको नुकसान..
Share:

फैशन और स्टाइल में रहना सभी महिलाओं की आदत होती है या यूँ कहें कि फैशन करना लड़कियों का हक़ है। जिसके लिए अलग अलग तरह के कपडे पहनती है और खुद को मेन्टेन रखती हैं। फैशन में रहना अच्छा है। लेकिन अगर ये फैशन परेशानी देने लगे तो। जी हाँ ,क्या आप जानती हैं फैशन करने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको बताते है कि किस तरह ये फैशन आप पर बुरा आर करता है।

बेल्ट : ज्यादा टाइट बेल्ट पहनने से आपके पैर सुन्न पड़ सकते हैं और उसमे झनझनाहट की समस्या हो सकती है।

ईयररिंग : कान के बड़े भारी ईयररिंग दिखने में और पहनने में तो बहुत सी सुन्दर और आकर्षक लगते हैं। लेकिन ये ईयररिंग्स आपके कान के छेद पर बुरा असर डालते हैं जिससे कान के छेद बड़े होसकते हैं और कान फटने तक की नौबत आ सकती है।

बड़े बैग : बड़े भारी हैंड बैग आपके कंधे,गरदन और पीठ को नुक्सान दे सकते हैं। जिससे आपकी बॉडी का पोस्चर ख़राब हो सकता है।

हाई हील्स : हाई हील्स पहनने का शौक हर लड़की को होता है। खासकर,कम हाइट वाली लड़कियां इसीलिए पहनती है ताकि वो लम्बी दिख सके। लेकिन इससे रक्त प्रवाह बाधित होसकता है। इस कारण पिंडली की मसल्स पर बुरा असर पड़ता है और कमर पर बुरा असर पड़ता है।

स्किनी जीन्स : स्किनी जीन्स स्किन से काफी चिपकी हुई होती है। जिससे आपको काम करने में दिक्क्त होती है। इसकी वजह से आपकी कमर,कूल्हों पर और जांघों पर बुरा असर पड़ सकता है।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -