निधि झा के संग पवन सिंह ने लगाए ठुमके, मिलें करोड़ो व्यूज
निधि झा के संग पवन सिंह ने लगाए ठुमके, मिलें करोड़ो व्यूज
Share:

भोजपुरी जगत में अपने अभिनय तथा कमाल के एक्शन के दम पर सुपरस्टार का टैग अपने नाम कर चुके पवन सिंह आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे पवन सिंह की मूवीज हो या उनके सांग।।। सभी सालों-साल प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं। यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके पुराने गाने में ट्रेंड करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही भोजपुरी सांग सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस सांग में पवन सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा के साथ डांस तथा रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह तथा निधि झा का वायरल हो रहा ये भोजपुरी सांग फिल्म 'क्रैक फाइटर' का है। यूं तो इस फिल्म के पहले भी कुछ सांग बहुत लोकप्रिय हो चुके हैं। किन्तु इसके सांग 'फंस जाओगी जान' को ऑडियंस का कुछ अधिक ही प्यार मिल रहा है। हाल ही में रिलीज किए गए इस सांग को ताबड़तोड़ व्यूज प्राप्त हो रहे हैं। वहीं इसके हिट होने के पीछे पवन सिंह तथा निधि झा की कमाल की कैमिस्ट्री है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

वही इस सांग को अब तक 11,353,226 व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। मतलब इस वीडियो को 1 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पवन सिंह तथा निधि झा बेहतरीन डांस तथा रोमांस कर रहे हैं। वहीं इन दोनों का ये अवतार प्रशंसकों को इतना पसंद आ रहा है कि इस सांग के व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं।

जब लड़के ने दिया प्यार का झांसा और कर लिया दुष्कर्म तो लड़की ने उठाया ये कदम

भोजपुरी फिल्म में पहली बार साथ नजर आएगी ये जोड़ी

पूरी हुई 'जय मां विंध्‍यवासिनी' की शूटिंग, अब पर्दे पर नजर आएगी अंजना-अमरीश की जोड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -