गुजरे जमाने के सदाबहार अभिनेता है फारुख शेख
गुजरे जमाने के सदाबहार अभिनेता है फारुख शेख
Share:

गुजरे जमाने के सदाबहार अभिनेता फारुख शेख का आज जन्मदिवस है। वहीं 27 दिसंबर 2013 को दुबई में अचानक फारूख ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इतना ही यदि वह आज होते तो उनका 70वां जन्मदिन होता। 25 दिसंबर 1948 को गुजरात के अमरोली में जन्मे फारुख को बर्थडे विश करते हुए गूगल ने अपना डूडल बनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाट्य संस्था 'इप्टा' में कई वर्षों तक सक्रिय रहने के उपरांत फारुख शेख ने भी सिनेमा का रुख कर लिया। सत्तर और अस्सी के दशक में समानांतर सिनेमा से खूब वाहवाही हासिल कर ली। डेब्यू फिल्म 1973 में आई 'गर्म हवा' थी। फारुख शेख ने उमराव जान,चश्मे बद्दूर, नूरी, शतरंज के खिलाड़ी, माया मेम साब, कथा, बाजार, रंग बिरंगी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

फारुख ने अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर में बहुत काम कर चुके है। एक्ट्रेस शबाना आजमी उनके साथ कॉलेज में पढ़ती थीं। नाटकों में साथ में कार्य भी किया करतीं। इनकी जोड़ी ने नाटक  'तुम्हारी अमृता' के जरिए काफी शोहरत प्राप्त की थी। मूवी  में फारुख और दीप्ति नवल की जोड़ी हिट रह चुके है। फारुख शेख के पिता मुस्तफा शेख मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील थे। मां फरीदा शेख गृहिणी। फारुख ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में शुरू की। जहां वे पढ़ाई के साथ कई नाटकों और खेल-कूद की गतिविधियों में भी भाग लेते थे। एकबार फारुख शेख ने कहा था कि उनके भीतर जो संस्कार है, वह उनके पिता मुस्तफा शेख के व्यक्तित्व की देन है।

धर्मान्तरण के शक में दो ननों को ट्रेन से उतारा, ABVP कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

हिंदू धर्म में क्यों उदया तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं अधिकांश पर्व?

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने किया ऐसा काम की देखकर रह गया हर कोई हैरा

ये 5 राशि के लोग होते है बहुत भाग्यशाली, कभी नहीं होती है धन की कमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -