भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे फारूक अब्दुल्ला
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे फारूक अब्दुल्ला
Share:

जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। जी दरसक उन्होंने बीते कल यानी मंगलवार को कहा कि 'वह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर उसमें शामिल होंगे।' इस दौरान अब्दुल्ला ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना समय की मांग है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर वो यात्रा में शामिल होंगे। आप सभी जानते ही होंगे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं।

जोधपुर: सीवर लाइन में मिला महिला का शव, लोगों में मच गया हड़कंप

जी हाँ और अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में एक बातचीत के दौरान यह कहा कि, “जब वह लखनपुर पहुंचेंगे, जहां से जम्मू-कश्मीर शुरू होता है, तो मैं वहां जाऊंगा और राहुल गांधी के साथ चलूंगा। हम इस देश की एकता और अखंडता के लिए साथ चलेंगे।” वहीं आगे उन्होंने कहा कि एकजुट रहना समय की मांग है। पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल संसदीय समिति की बैठक के लिए नई दिल्ली में हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के लिए करीब 3570 किलोमीटर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत 7 सितंबर को हुई थी।

जी दरअसल राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज यानी बुधवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। जी दरअसल यह यात्रा बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। ऐसा बताया गया कि आज यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी और यहाँ वो 4 दिन तक राहुल गांधी के साथ कदन से कदम मिलाकर यात्रा करेंगी। आपको यह भी जानकारी दे दें कि यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल होंगी।

अस्पताल में भर्ती हुईं दिलीप कुमार की छोटी बहन, सायरा बानो कर रहीं हैं देखभाल

गंदी फ़िल्में देखने की ऐसी लगी लत कि लड़कियों के बाथरूम में ऐसी हरकत करने लगा लड़का

PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट हुई पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -