कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने हरियाणा के अधिकांश राजमार्गों पर रोकी टोल वसूली
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने हरियाणा के अधिकांश राजमार्गों पर रोकी टोल वसूली
Share:

कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन ने घोषणा की थी कि हरियाणा में टोल बूथ 25 से 27 दिसंबर तक टोल जमा नहीं करने दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शुक्रवार को हरियाणा के अधिकांश राजमार्गों पर टोल वसूली रोक दी। अधिकारियों के अनुसार राज्य के कई टोल प्वाइंटों पर या तो आधी रात या शुक्रवार तड़के से टोल वसूली रोक दी गई।

जबकि कई स्थानों पर किसानों ने टोल प्लाजा पर अधिकारियों को यात्रियों से शुल्क लेने की अनुमति नहीं दी, अन्य स्थानों पर टोल कर्मचारियों ने विरोध को देखते हुए स्वयं प्रक्रिया रोक दी। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बिना कोई शुल्क चुकाए वाहनों को यहां से गुजरने की अनुमति दे दी। करनाल के बस्तरा में एनएच-44 पर किसानों ने टोल प्लाजा का संचालन बंद कर दिया। उन्होंने करनाल-जींद हाईवे पर स्थित एक अन्य प्लाजा, सिरसा जिले के डबवाली स्थित खुइयान मलकाना टोल प्लाजा पर और रोहतक-पानीपत हाईवे पर मकड़ौली कलां में भी टोल वसूली प्रक्रिया रोक दी। हालांकि गुड़गांव के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह टोल वसूला जा रहा था।

हालांकि, विरोध कर रहे किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य की सुरक्षा गद्दी को खत्म करने और मंडी व्यवस्था को खत्म करने का रास्ता साफ हो जाएगा, जिससे उन्हें बड़े कॉरपोरेट्स की दया पर छोड़ दिया जाएगा। सरकार ने कई बार जोर देकर कहा है कि एमएसपी और मंडी सिस्टम रहेगा और विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

कृषि कानून : मोदी सरकार से शिवसेना का सवाल- दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा किसान खुनी है क्या ?

बिहार में रोज़ औसतन 9 हत्या- 4 बलात्कार, गृह मंत्री से तेजस्वी ने माँगा इस्तीफा

मोदी सरकार के ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ पर राहुल का तंज, बोले- इंडियन आर्मी कोई पर्यटन स्थल नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -