किसान आंदोलन: दिल्ली बॉर्डर पर ही 'होली' मनाएंगे किसान, सरकार का विरोध करने के लिए बनाया ये प्लान
किसान आंदोलन: दिल्ली बॉर्डर पर ही 'होली' मनाएंगे किसान, सरकार का विरोध करने के लिए बनाया ये प्लान
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर 110 दिन से अधिक समय से किसानों का आंदोलन जारी है, पूरे देश में आगामी दिनों में होली का त्यौहार मनाया जाएगा, ऐसे में किसानों ने भी ये तय कर लिया है कि वे होली का त्यौहार दिल्ली की सरहद पर ही मनाएंगे। दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा ने ये आह्वान किया है कि 28 मार्च को होली दहन के दिन किसान विरोधी कानूनों की होली जलाई जाएगी।

गाजीपुर सीमा पर किसानो ने होली दहन की तैयारी पूरी कर ली है, आंदोलन स्थल पर लगभग आधा दर्जन वसंत रखे गए हैं, आंदोलन के प्रारंभिक दिनों में ही राकेश टिकैत स्पष्ट कर चुके थे कि किसान होली भी इस बार गाजीपुर सीमा पर ही मनाएंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा है कि, "इस बार सभी किसान यहीं होली मनाएंगे। आंदोलन अभी जारी है, ऐसे में किसान गांव नहीं जाएंगे। सरहद पर ही इस बार सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई जाएगी।"

क्या होली के दिन किसी तरह कोई हुड़दंग किया जाएगा? इस सवाल के जवाब में जादौन ने कहा कि, "ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, न कोई उग्र होगा और न ही हुड़दंग होगा।। पूरे शांतिपूर्ण तरह से यह काम किया जाएगा।" भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेद्र मलिक ने बताया कि, "होली एक बड़ा पर्व है, किसान घर न जाकर गाजीपुर सीमा पर ही होली मनाएंगे। सत्य को अग्नि भी पराजित नहीं कर सकती, उसी मकसद के साथ इस बार होली मनेगी।"

कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए बनाया नया रिकॉर्ड

इस्तीफे की अटकलों के बीच गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया यह ट्वीट

जानिए क्या है अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के पीछे का इतिहास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -