दिल्ली जाने पर अड़े किसान, आज UP में भी होगा प्रदर्शन
दिल्ली जाने पर अड़े किसान, आज UP में भी होगा प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली: आप सभी जानते ही होंगे कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस समय बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया हुआ है। जी दरअसल यहां किसानों ने रातभर डेरा जमाए रखा और अब आज यानी शुक्रवार सुबह से ही नारेबाजी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में भी किसान सड़कों पर उतरेंगे और कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। बीते गुरुवार को पंजाब से चले किसानों का पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस के साथ संघर्ष हुआ और इस दौरान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भी हालात तनावपूर्ण रहे।

इसी क्रम में आज यूपी के किसान भी सड़कों पर उतरने वाले हैं। जी दरअसल भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बीते कल ही बड़ा ऐलान किया और कहा कि, 'यूपी का किसान सड़क पर उतरेगा।' मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे से बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा। इस बारे में राकेश ने कहा कि 'यूपी के किसान दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम करेंगे।'

यह भी खबर है कई दिल्ली पुलिस ने आज यानी शुक्रवार सुबह सिंधु बॉर्डर पर कुछ किसानों से बात की है। इस दौरान पुलिस ने किसानों को वापस जाने की अपील की और कोरोना नियमों का पालन करने को कहा। यह सब सुनने के बाद भी किसान पुलिस की बात नहीं मान रहे हैं। सभी किसानों का यही कहना है कि 'हम दिल्ली जाकर रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है और हम दिल्ली के रामलीला मैदान में ही जाकर रुकेंगे।'

BJP शासित चार राज्यों में एक भी मुस्लिम मंत्री क्यों नहीं?: ओवैसी

BJP पर भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, कहा- 'किसके इशारे पर नतीजा बदला गया'

आज कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले पर फैसला सुनाएगी बॉम्बे HC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -