आज तीनों कृषि कानूनों की कॉपी जलाकर लोहड़ी मनाएंगे किसान
आज तीनों कृषि कानूनों की कॉपी जलाकर लोहड़ी मनाएंगे किसान
Share:

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक नए कृषि कानूनों को लागू करने से रोक लगाने के बाद भी किसानों का प्रदर्शन खत्म नहीं हो रहा है। अब भी किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सामने आने वाली खबरों के मुताबिक आज शाम 5:30 बजे किसान यूपी गेट पर कृषि कानूनों की प्रतिया जलाने वाले हैं। इस तरह उन्होंने लोहड़ी का पर्व मनाने के बारे में कहा है।

जी हाँ, आज किसान इसी तरह लोहड़ी का पर्व मनाने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद भी किसानों ने यह ऐलान किया है कि 'बुधवार को किसान लोहड़ी की अग्नि में तीनों कानूनों की कॉपी को जलाकर अपना विरोध जताएंगे। इसके लिए यूपी गेट पर शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और मंच के पास लोहड़ी जलाई जाएगी।' इसके अलावा किसानों ने अपने बयान में यह भी कहा है कि, '18 जनवरी को मंच की बागडोर महिला किसानों के हाथ में होगी। इसके लिए 17 जनवरी से महिला किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगेंगी।'

मिली जानकारी के मुताबिक़ उनके ठहरने की व्यवस्था हो रही है और किसान महिलाओं को रुकने के लिए अलग से कैंप तैयार किये जा रहे हैं। कहा जा रहा है महिला कैंप के आसपास पुरुषों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर तत्काल रोक लगा दी है और इस मामले को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया है। इस कमेटी में चार लोग शामिल होंगे। जी हाँ, कमेटी में भारतीय किसान यूनियन के एचएस मान, डॉक्टर प्रमोद कुमार जोशी, कृषि विशेषज्ञ अशोक गुलाटी और शेतकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल धनवत शामिल हैं।

CM नीतीश पर भड़के तेजस्वी, बोले- 'नहीं संभल रहा बिहार तो दें इस्तीफा'

लोन ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए वाम मोर्चा सरकार ने बनाया कानून

सरकार ने पिछले चार वर्षों में रोजगार एक्सचेंज के जरिये पंजीकृत डेढ़ लाख लोगों को दिया रोजगार: सीएम विजयन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -