चुनावी सभा के लिए किसान की फसल से समझौता
चुनावी सभा के लिए किसान की फसल से समझौता
Share:

मऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा में अगले दौर के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी द्वारा चुनावी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा मऊ में चुनावी सभाओं की तैयारी कर रही है। चुनावी सभा के लिए आनन फानन में खेतों को मैदान में तब्दील किया जा रहा है। इसके लिए किसानों की खड़ी फसल पर ही ट्रैक्टर चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मऊ के किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने और खेतों के मैदान में बदले जाने से प्रसन्न नहीं हैं।

किसानों का कहना है कि उन्हें खेतों में खड़ी फसल को काटने के बदले कोई मुआवजा तक नहीं दिया गया है मगर इससे अलग भाजपा जैसे प्रमुख दल अपनी चुनावी सभाओं की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि भाजपा नेताओं ने कहा है कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस मामले में भाजपा नेता आनंद सिंह ने कहा कि किसानों के खेत उपयोग करने पर मुआवजा दिया जाएगा। किसान प्रसन्न हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

PM की पूर्वांचल रैली पर मंडरा रहा सुरक्षा का खतरा

UP में भाजपा ही सर्वोत्तम

4 मार्च को बनारस में होगा बड़े नेताओं का जमावड़ा, होंगी रैलियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -