जिले में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को सिखाए खेती के गुर
जिले में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को सिखाए खेती के गुर
Share:

नालंदा: शुक्रवार को ब्लॉक के मुख्यालय परिसर में आधुनिक खेती खरीफ महाअभियान 2016 के तहत ब्लॉक स्तरीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार ने दीप प्रज्वलीत कर किया गया. 

शुक्रवार को खरीफ अभियान 2016 के अंतर्गत प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों को मिट्टी जांच के साथ श्रीविधि, उन्नत हाइब्रिड, शंकर प्रभेद, सुगंधित व अवरोधी धान, जीरोटिलेज आदि की उत्तम तकनीक द्वारा धान की सफल खेती हेतु किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षित किया.

मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत सिंह राम लखन शर्मा, श्रीकांत भगत के अलावा तकनीकी सहायक व प्रबंधक सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -