किसानों की परेशानी जानने पहुंच रहे राहुल के लिए नष्ट कर दी फसल
किसानों की परेशानी जानने पहुंच रहे राहुल के लिए नष्ट कर दी फसल
Share:

हावेरी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस को फिर से स्थापित करने के काफी प्रयास कर रहे हैं। देशभर में उनके द्वारा पदयात्राऐं की गईं। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर किसानों, मजदूरों और अन्य लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया। इस मामले में यह कहा गया कि किसानों के मसले पर कर्नाटक में शनिवार को आयोजित होने वाली रैली के लिए किसान की फसल को काटकर मैदान तैयार कर दिया गया है। मैदान में बदल गए ये खेत इतने बड़े हैं कि इसका क्षेत्रफल तीन फुटबाॅल के मैदानों की तरह नज़र आ रहा है। कर्नाटक में आयोजित होने वाली रैली के लिए किसान की खड़ी फसल को काट दिया गया। 

कांग्रेस शासित कर्नाटक के दौरे पर पहुंच रहे राहुल गांधी की रैली के लिए इस तरह की तैयारी रानीबेन्नूर के गांव में की गई। किसान के चार एकड़ खेत में मक्के की फसल पक रही थी। इस दौरान इसे करीब पंद्रह दिन पहले काट दिया गया। इस तरह की घटना के बाद ग्रामीणों ने खेत में फसल नुकसानी होने की बात पर आक्रोश जता दिया।

दरअसल यहां पर भी राहुल ऐसे किसानों से भेंट करेंगे जिनकी फसल नष्ट हो चुकी है और इनमें से कुछ लोग आत्महत्या कर चुके हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी की रैली के लिए रानीबेन्नूर के गांव में की गई। मामले में लोगों ने नाराजगी जाहिर की। राहुल गांधी को किसानों के परिवारों से भेंट करना थी। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी द्वारा विभिन्न आरोपों को खारिज कर दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -