किसानों का प्रदर्शन आज 16वें दिन भी जारी, कल चक्का जाम करेंगे आंदोलनकारी, प्रशासन अलर्ट
किसानों का प्रदर्शन आज 16वें दिन भी जारी, कल चक्का जाम करेंगे आंदोलनकारी, प्रशासन अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। सरकार के साथ भी किसानों का टकराव जारी है। शुक्रवार को किसानों का आंदोलन 16वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं किसानों ने कल शनिवार से आगरा-जयपुर हाइवे जाम करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली सीमा पर अब भी बड़ी तादाद में किसान जुटे हुए हैं।

किसानों की तरफ से लगातार कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जा रही है, हालांकि सरकार किसानों से बातचीत कर संशोधन करने पर जोर दे रही है। पांच दौर की वार्ता के बाद भी अभी तक किसानों औऱ सरकार में कोई सहमति नहीं बन सकी है। प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा कल शनिवार को दिल्ली-आगरा और दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने का ऐलान करने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों के आंदोलन के कारण पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है, कोई भी प्रदर्शनकारी संगठन या व्यक्ति धरना स्थल तक नहीं पहुंच पा रहा है। 

गुरुवार को भी कई संगठन किसानों के पक्ष में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे, किन्तु दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लाल बत्ती के समीप जाकर धरने पर बैठ गए और किसानों की मांगों का समर्थन किया।

एनएसई द्वारा तकनीकी विश्लेषण और विकल्प प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ शुरू

वॉलमार्ट ने वार्षिक निर्यात को USD10 बिलियन तक बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई

सीएमआईई ने कहा- नवंबर में नौकरी पुनरुद्धार में आ गई थी रुकावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -