अपने ही अंतिम संस्कार में निमंत्रित किया फिर कर ली किसान ने आत्महत्या
अपने ही अंतिम संस्कार में निमंत्रित किया फिर कर ली किसान ने आत्महत्या
Share:

मुंबई : सूखे की मार से महाराष्ट्र के किसान परेशान हैं। ऐसे ही एक किसान ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर सभी के सामने आत्महत्या कर ली। कर्ज के बोझ से डूबा यह किसान इतना परेशान था कि इसने पहले तो सभी किसानों को अपने अंतिम संस्कार में बुलाया। जब लोग पहुंचे तो इस किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने से लोग सहम गए। मृतक किसान के परिजन चीखने लगे उनकी आंखों से आंसू बह निकले। 

आत्महत्या का मामला मराठवाड़ा में सामने आया। दरअसल जालना के किसान शेषराव शेजुल ने आत्महत्या का यह कदम उठाया। किसानों को बुलाने के बाद इस किसान ने सभी को अपनी परेशानी बताई। यह किसान सभी से अपना दुखड़ा रो रहा था मगर लोगों ने इसे मजाक समझ लिया। बाद में अगले दिन उसने आत्महत्या कर ली। जब उसके परिजन ने ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी दी तो ग्रामीणों को बेहद दुख हुआ।

उसकी मौत पर एक ग्रामीण ने कहा कि शेषराव ने गांव के लोगों को उसकी परेशानी की जानकारी देते हुए कहा था कि वह मर जाएगा, लेकिन सभी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उसके द्वारा कहा गया था कि अगले ही दिन उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला। शेषराव के पास 2 एकड़ जमीन थी और मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे के चलते उसकी फसल नष्ट हो गई थी। उसकी फसल सोयाबीन की थी। इसके अतिरिक्त इस किसान ने 80 हजार रूपए का कर्ज लिया था। उसे अपनी बेटी के विवाह का प्रबंध करने में भी परेशानी थी।

किसान की आत्महतया की घटना के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के सामने सवाल किए। सामना ने किसान आत्महत्या को गंभीरता से लिया। शिवसेना के इस मुखपत्र में शेषराव की मौत को लेकर कई सवाल किए गए। शिवसेना ने सवाल किए कि मेक इन महाराष्ट्र को लेकर भी सामना में सवाल किए गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -