इस एक्ट्रेस ने बताया गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को अस्वीकार्य
इस एक्ट्रेस ने बताया गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को अस्वीकार्य
Share:

किसान आंदोलन में अपना समर्थन देने वाली एक्ट्रेस गुल पनाग ने हाल ही में दिल्ली हिंसा पर अपना गुस्सा निकाला है। जी दरअसल उन्होंने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को अस्वीकार्य बताया है। एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अपना गुस्सा दिखाया है। जी दरअसल इस समय कई लोग हैं जो कृषि बिल पर किसानों का समर्थन कर रहे थे। ऐसे में अब तक कई लोगों ने सोशल मीडिया पर किसानों का मनोबल बढ़ाते हुए ट्वीट भी किये थे लेकिन अब वही नाराज हो गए हैं।

इसी लिस्ट में शामिल हैं गुल पनाग। उन्होंने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित ट्रैक्टर रैली के माध्यम से हुई हिंसा पर दुःख जताया है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है और लिखा है- ''तिरंगे का अपमान नहीं हो सकता। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इसकी चारों ओर से निंदा होनी चाहिए।' आम आदमी पार्टी की भूतपूर्व नेता गुल पनाग ने ट्वीट कर लिखा, 'यह नहीं होना चाहिए था। मैंने शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन किया था लेकिन हिंसा बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इस पावन दिन पर तिरंगे का अपमान बिल्कुल भी नहीं सहूंगी। लाल किले पर सिर्फ तिरंगा फहराना चाहिए।''

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि अब केंद्र सरकार ने लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। जी दरअसल दिल्ली पुलिस ने 22 एफआईआर दर्ज की है और 300 से ज्यादा पुलिसवाले घायल भी हुए हैं। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बाते करें गुल पनाग के बारे में तो वह अपने बेहतरीन काम के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं।

कौन हैं दीप सिद्धू , जिसने दिल्ली में हिंसा करने में पाई कामयाबी

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए दिग्विजय सिंह ने पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

कौन हैं दीप सिद्धू , जिसने दिल्ली में हिंसा करने में पाई कामयाबी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -