किसान आंदोलन: कोरोना महामारी के बीच पंजाब से दिल्ली पहुंचेंगे हज़ारों किसान
किसान आंदोलन: कोरोना महामारी के बीच पंजाब से दिल्ली पहुंचेंगे हज़ारों किसान
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की टीकरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को किसानों ने धन्ना सेठ जाट का जन्मदिवस मनाया और समाज के सभी तबकों से किसान आंदोलन में हर तरह की सहायता देने की अपील की। किसानों ने बताया कि बुधवार को पंजाब से हजारों किसान टीकरी बॉर्डर पहुंचेंगे। ये किसान भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) की कोशिश से एकजुट हुए हैं। किसानों का ये काफिला संगरूर जिले के खनोरी से चलकर जींद होते हुए टीकरी बॉर्डर पहुंचेगा।

मंगलवार को टीकरी बॉर्डर सभा में किसानों की तादाद अच्छी रही। इनमें महिलाएं भी कम नहीं थी। सभा में सभी वक्ताओं ने किसानों से एकजुट रहने की अपील की। सभा में सेठ धन्ना जाट को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि धन्ना भगवान के भक्त थे। उन्होंने भगवान को पाने के लिए कड़ी तपस्या की। दिल खोलकर दान किया। यहां तक कि खुद भूखे रहे जाते, मगर त्याग करना नहीं छोड़ा।

पंजाब से आए किसान नेता सुखजिंदर सिंह ने कहा कि हम किसान ऐसे धन्ना सेठ के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हैं। धन्ना की तरह जरूरतमंद की सहायता से पीछे हटना किसानों ने सीखा ही नहीं। जींद जिले से आए किसान राम सिंह ने सेठ धन्ना जाट की कहानी सुनाई। सभा में मौजूद किसानों ने पूरा किस्सा शिद्दत के साथ सुना।

राहुल गांधी ने नोटबंदी से की कोरोना टीकाकरण की तुलना, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

क्या बदल जाएगा सीरम की 'कोविशील्ड' का नाम ? बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

भारत में 5 प्रतिशत किया कच्चे तेल का उत्पादन, गैस के उत्पादन में भी हुआ परिवर्तन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -