टिकैत की दो टूक- कृषि कानून वापस ले सरकार, वरना 26 जनवरी को निकलेगा ट्रेक्टर मार्च
टिकैत की दो टूक- कृषि कानून वापस ले सरकार, वरना 26 जनवरी को निकलेगा ट्रेक्टर मार्च
Share:

नई दिल्ली: किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि किसान संगठन केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के साथ एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी है। राकेश टिकैत ने कहा कि, 'किसान जब तक कृषि कानूनों रद्द नहीं होंगे तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आप 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के साथ एक विशाल ट्रैक्टर रैली देखेंगे।'

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने दोहराया कि किसान तब तक वापस नहीं लौटेंगे, जब तक कि कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता, चाहे इसके लिए किसानों को 2024 तक आंदोलन करना पड़े। हालांकि, टिकैत ने कहा कि किसान शुक्रवार को सरकार के साथ अपनी वार्ता जारी रखेंगे। यह हमारी रणनीति है। गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को होगी, किन्तु यदि तीन कानून वापस नहीं लिए जाते हैं, तो हम एक बड़ा ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हमें आतंकवादी कहती है, इससे हमारा विरोध पहले से कहीं अधिक सशक्त हो जाता है। उन्होंने कहा, 'सोमवार को शीर्ष अदालत का आदेश आने दें। सोमवार को बात करेंगे। हम महाराष्ट्र गए, अब हम किसानों के लिए समर्थन जुटाने के लिए ओडिशा, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश दौरे पर भी जाएंगे। हम देश भर में अभियान चलाएंगे। 23 जनवरी को हम विभिन्न राज्यों के राज्यपालों के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।'

एक और कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 2664 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को NCPCR ने थमाया नोटिस, जानिए पूरा मामला

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भारी गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -