उत्तरप्रदेश/लखनऊ : IRCTC अब प्रदेश के किसानों को आधुनिक खेती के नए तौर तरीके सिखाने की तैयारी करने जा रहा है। इसमें प्रदेश के किसानों को विभिन्न कृषि प्रधान क्षेत्रों में ले जाकर उनको उपजाऊ खेती के गुर सिखाया जाएगा। यही नहीं अब ट्रेनों में यात्रा के दौरान अगर आपका सामान चोरी हो जाता है तो बीमा कंपनी उसका भुगतान करेगी। जिससे यात्रियों को सामान चोरी हो जाने पर होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा। इसके लिए IRCTC प्रयासरत है।
सूत्रों के अनुसार अब IRCTC ने प्रदेश में बेहतर किसानी के लिए अपनी पहल कर दी है। IRCTC अब किसानों को खेती के आधुनिक खेती के गुर सिखाने के लिए एक ट्रेन चलाने जा रहा है। अब यह ट्रेन किसानों को प्रशिक्षित ट्रेनरों के साथ उत्तर प्रदेश में सफल व उपजाऊ खेती के लिए पंजाब जैसे ही विभिन्न कृषि प्रधान क्षेत्रों में ले जाकर उनको प्रशिक्षण देगी।
सूत्रों की मानें तो इसके लिए IRCTC राज्य सरकार से बात कर रहा है और इसके लिए एक प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। जिसकी अनुमति मिलने के बाद IRCTC प्रदेश में पहली बार एक ट्रेन किसान एक्सप्रेस के नाम से चलाएगा। इसके साथ ही ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के मन में हमेशा उनके सामान के चोरी हो जाने का डर हमेशा बना रहता है कि कहीं ट्रेनों में सक्रिय चोर उनके सामान पर हाथ न साफ कर दे।
यात्रियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए IRCTC ने इस डर को दूर करने के लिए उनकी यात्रा के दौरान उनके सामान का ख्याल रखने के लिए प्रयासरत है। जिसमें यात्रियों के सामान का बीमा होगा। इसके लिए ट्रेन में आरक्षण कराने के दौरान बताना होगा। वह इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। जिसके प्रीमियम के रूप में सफर की दूरी के अनुसार उनसे अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। सूत्रों की मानें तो IRCTC इसके लिए प्रयासरत है।