फरमानी नाज नहीं, 12वीं की ये छात्रा है 'हर-हर शंभू' गाने की ओरिजनल सिंगर
फरमानी नाज नहीं, 12वीं की ये छात्रा है 'हर-हर शंभू' गाने की ओरिजनल सिंगर
Share:

सावन में महादेव की भक्ति में लोग बस एक ही गीत गुनगुना रहे हैं। जिसे देखो वो 'हर हर शंभू' गीत पर झूम रहा है। लगभग 2 महीने पहले शिव स्तोत्र 'हर हर शंभू' रिलीज हुआ। देखते दी देखते ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने की कामयाबी को भुनाने के लिए यूट्यूब गायिका फरमानी नाज ने भी इसे गाया और विवादों से घिर गईं। कंट्रोवर्सी तो हुई ही, लेकिन सावन में 'हर हर शंभू' गाकर फरमानी छा गईं। उनके इस गाने को 3।6 मिलियन व्यूज प्राप्त हो चुके हैं तथा ये गिनती आगे बढ़ती ही जा रही है। मगर एक बात जो आपको बतानी जरूरी है वो ये कि 'हर हर शंभू' गाने की ओरिजनल गायिका फरमानी नाज नहीं हैं। ओरिजनल वर्जन 2 महीने पहले रिलीज हो चुका है तथा धूम भी मचा रहा है। गाने को 72 मिलियन व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 'हर हर शंभू' ऑरिजनल गाने को अभिलिप्सा पांडा एवं जीतू शर्मा ने गाया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कौन हैं अभिलिप्सा पांडा।

जिस प्रकार से फरमानी नाज को 'हर हर शंभू' ने ख़बरों में ला दिया है। ठीक वैसे ही अभिलिप्सा को भी 'हर हर शंभू' ने रातोरात स्टार बना दिया। लगता है भोले बाबा भक्तों की किस्मत चमका रहे हैं। यूं तो अभिलिप्सा ने अभी तक अनेकों गाने गाए हैं, लेकिन 'हर हर शंभू' ने उन्हें लोगों के बीच और मशहूर कर दिया। अभिलिप्सा उड़ीसा की रहने वाली हैं। उनके पिता सेवानिवृत फौजी हैं तथा मां टीचर हैं। गायिकी करियर में आगे बढ़ने के लिए अभिलिप्सा को हमेशा उनके माता-पिता का सपोर्ट प्राप्त हुआ है। अभिलिप्सा को कला विरासत में प्राप्त हुई है। उनके दादा वेस्टर्न उड़ीसा के जाने माने कथाकार रहे। वे आसपास के क्षेत्र में हारमोनियम बजाने के लिए मशहूर थे। दादा से ही उन्होंने 4 वर्ष की आयु में क्लासिकल म्यूजिक सीखना आरम्भ किया था। अभिलिप्सा की मां क्लासिकल डांसर हैं। पिता भी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं। उनकी एक छोटी बहन भी है। वो भी म्यूजिक फील्ड से जुड़ी हैं।

वही आपको जानकर खुशी होगी कि 18 वर्षीय अभिलिप्सा मल्टीटैलेंटेड हैं। बेहतरीन गायिका होने के साथ अभिलिप्सा क्लासिल ओडिसी डांसर भी हैं। वे मार्शल आर्ट एवं कराटे की भी एक्सपर्ट हैं। कराटे में अभिलिप्सा को ब्लैक बेल्ट भी मिला है। 2019 में उन्हें राष्ट्रिय स्तर पर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक मिला था। अभिलिप्सा के टैलेंट की लिस्ट यही खत्म नहीं होती है। अभिलिप्सा स्टेट लेवल डिबेटर भी हैं। गायिकी के साथ अभिलिप्सा पढ़ाई में भी अव्वल हैं। इसी वर्ष उन्होंने 12वीं पास की है। 

प्रिंटेड साड़ी में छाया तेजस्वी प्रकाश का ट्रेडिशनल लुक, तस्वीरों से निगाहें नहीं हटा पाएंगे आप

इंटरनेट पर वायरल हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का ये अनदेखा वीडियो, देखकर झलके फैंस के आंसू

'बिग बॉस' के लिए नहीं मिल रहा है होस्ट! बॉलीवुड के इस एक्टर ने भी कर दिया मना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -