कृषि कानून वापस लेने पर सोनू सूद से लेकर गुल पनाग तक ने जताई ख़ुशी
कृषि कानून वापस लेने पर सोनू सूद से लेकर गुल पनाग तक ने जताई ख़ुशी
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। जी दरअसल उन्होंने आज यानी गुरु पर्व के मौके पर देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। हम सभी जानते हैं कि लंबे समय से इन कृषि कानूनों को लेकर विवाद चल रहा है ऐसे में अब तीनों नए कृषि कानूनों को पीएम मोदी ने वापस लेने का ऐलान किया है। आप सभी जानते ही होंगे पीएम ने जैसे ही राष्ट्र के नाम संबोधन में ये फैसला सुनाया वैसे ही किसानों और इस कानून का विरोध कर रहे लोगों ने खुशी जताई।

इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल रहे जिन्होंने PM के फैसले का स्वागत किया और किसानों को बधाई दी। इस लिस्ट में पहला नाम सोनू सूद का रहा। उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा- 'ये अद्भुत खबर है। मोदी जी का धन्यवाद। किसानों का शुक्रिया जिन्होंने शांति से विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया। उम्मीद है अब आप खुशी खुशी अपने परिवार के पास गुरु पर्व के मौके पर वापस लौटेंगे।' वहीं उनके अलावा एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने भी ट्वीट कर लिखा- 'कई सारी जानें गईं। इतनी भारी कीमत। लेकिन खुशी है कि किसानों ने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी। जय किसान, जय हिंद'

इसी के साथ एक्ट्रेस गुल पनाग ने PM का शुक्रिया करते हुए लिखा- 'काश ये गतिरोध इतना लंबा नहीं खिंचता, इसकी वजह से कई जानें गईं। प्रदर्शनकारियों को बदनाम किया गया। इसे भविष्य की सरकारों के लिए एक सबक होने दें कि वे सुधार लाते समय सभी हितधारकों के साथ जुड़ें। ये कानून निर्माताओं के लिए सबक भी है कि बिना चर्चा और बहस के मिनटों में कानून पारित करके legislative प्रक्रिया को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।'

'PM मोदी ने हमारी बात मान ली है', कृषि कानून वापस लेने पर बोले संजय राउत

पंजाब चुनाव में भाजपा-कैप्टन एकसाथ, कृषि कानून वापस होते ही अमरिंदर ने किया ऐलान

कृषि कानून वापस होते ही 'धारा 370' हटाने के लिए उठने लगी मांग, क्या फिर होगा आंदोलन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -