'जब संसद में फैसला हो जाए तब भरोसा करेंगे', कृषि कानूनों पर बोले दिग्विजय सिंह
'जब संसद में फैसला हो जाए तब भरोसा करेंगे', कृषि कानूनों पर बोले दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल: केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करने के बाद से लगातार इसी मामले पर चर्चा हो रही है। विपक्ष इस फैसले को किसानों की जीत बता रहा है। हालाँकि विपक्ष अब भी यही कह रहा है कि जब तक कृषि कानूनों को लेकर संसद में निर्णय नहीं हो जाता, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप सभी को बता दें कि कृषि मंत्री कमलपटेल का कहना है कि 'कृषि कानून वापस लाए जाएंगे।' उनके इसी बयान के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। अब इन सभी के बीच इस मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है।

उनका कहना है कि, 'सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान जरूर कर दिया है, लेकिन अभी हम सरकार के इस वादे पर भरोसा नहीं कर सकते। ऐसे भाजपा सरकार ने जनता से कई वादे किए हैं, जिन्हें वो आज तक पूरा नहीं कर सकी। जब तक कृषि कानूनों को लेकर संसद में निर्णय नहीं हो जाता, तब तक इनका भरोसा नहीं किया जा सकता है।' इसी के साथ ही कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए भी बयान दिया।

उन्होंने कहा कि, 'आपने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान तो कर दिया, लेकिन 700 किसानों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा। सरकार की बातों पर लोगों को अभी भी भरोसा नहीं है, BJP के कुछ नेता कृषि कानूनों को वापस लाने की बात कह रहे हैं। जब तक संसद में निर्णय नहीं हो जाता और MSP पर कानून नहीं बन जाता, तब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी।' वहीँ आगे उन्होंने किसान आंदोलन की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'किसानों के जज्बे और संर्घष को मेरा सलाम। जिन्होंने इस आंदोलन को गांधी के बताए रास्ते पर चलकर पूरी तरह से शांतिपूर्वक और अहिंसक तरीके से चलाया।'

भोपाल-इंदौर में लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम

भोपाल: पत्नी से दुष्कर्म-हत्या से दुखी पति ने की आत्महत्या

CM शिवराज सिंह चौहान ने दी विश्व बाल दिवस की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -