2 लड़कियों के पिता फरहान अख्तर ने दूसरी बार बने दूल्हे राजा, इस वजह से टूट गई थी पहली शादी
2 लड़कियों के पिता फरहान अख्तर ने दूसरी बार बने दूल्हे राजा, इस वजह से टूट गई थी पहली शादी
Share:

बॉलीवुड एक्टर व जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने आज दूसरी शादी कर ली है। जी हाँ, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी की है और उनकी दूसरी शादी के बाद से उनके फोटोज सोशल साइट्स पर छाये हुए हैं। आपको बता दें कि शादी का पूरा अरेंजमेंट फरहान के खंडाला वाले फार्म हाउस में किया गया है। आप सभी को यह भी बता दें कि फरहान अख्तर तलाकशुदा और 2 बेटियों के पिता है। जी दरअसल साल 2000 में फरहान ने पहली शादी अधुना भबानी से की थी और साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया।

हालाँकि आज भी दोनों अच्छे दोस्त जरूर हैं। आप सभी को बता दें कि फरहान अख्तर की पहली बीवी अधुना एक फेमस सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट हैं और उम्र में उनसे 6 साल बड़ी है। ये दोनों साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्‍लब में मिले थे। वहीं उस दौरान फरहान अपनी पहली फिल्‍म 'दिल चाहता है' पर काम कर रहे थे। दोनों की यह मुलाकात छोटी जरूर थी लेकिन पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी और तीन साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2000 में कपल ने शादी कर ली।

बाद में इनके घर 2 नन्हीं परियों ने जन्म लिया। वहीं उसके बाद साल 2007 में फरहान ने अपनी बीवी अधुना के 40वें जन्मदिन पर उन्हें हीरे की अंगूठी गिफ्ट की। दोनों में बहुत प्यार था लेकिन साल 2016 में अचानक फरहान और अधुना ने अलग होने का फैसला लिया। वहीं साल 2017 में बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। कहा जाता है दोनों के तलाक की वजह फरहान अख्तर का एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर रहा। उस समय पहले फरहान का नाम श्रद्धा कपूर के साथ जुड़ा और उसके बाद अदिति राव हैदरी से। हालाँकि साल 2015 में एक रियलिटी शो में फरहान और शिबानी एक-दूसरे से मिले थे और उसके बाद दोनों को प्यार हो गया और आज दोनों ने शादी कर ली।

Video: अपनी शादी में झूमकर नाचे फरहान-शिबानी, ऋतिक रोशन ने इस लड़की संग किया डांस

सामने आई शिबानी-फरहान की शादी की पहली तस्वीर, देखकर लट्टू हुए फैंस

फरहान की हल्दी सेरेमनी में नहीं आई सगी माँ, बताई बड़ी वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -